#SpeakUpforDemocracy: लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने लल्लू-पुनिया सहित कांग्रेसियों को हिरासत में लिया
लखनऊ। राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक में एक नया पेंच फंस गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक मदन दिलावर की याचिका में बसपा ने पक्षकार बनाने की मांग की। इधर, कांग्रेस ने देशभर में Speak up for Democracy का अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत सोमवार को लखनऊ में राजभवन के सामने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
Recommended Video

पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गर्डेन धरना स्थल भेजा
बता दें, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में करीब दर्जन भर कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे राजभवन के सामने बैठ गए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दबाव में राज्यपाल द्वारा राजस्थान में विधानसभा सत्र न बुलाए जाने जा आरोप लगाया। दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए राजभवन का घेराव करने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने सभी हिरासत में लेकर ईको गार्डेन धरना स्थल भेज दिया। इस दौरान पीएल पुनिया, मुकेश सिंह भी वहां मौजूद थे।
लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे: अजय कुमार लल्लू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करते हुए कहा, ''पिछले 6 महीने से भी कम समय में 21वीं बार गिरफ्तार किया गया। धरना-प्रदर्शन यह अधिकार हमें हमारे संविधान ने दिया है। यह सरकार किस बात डरी है? भाजपा सरकार सुन लो! लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे।'' लल्लू ने आरोप लगते हुए कहा की चुनी हुई सरकार गिराना चाहती है बीजेपी। बता दें, राजस्थान का सियासी संकट लगातार जारी है। बीते शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़े फैसले के तहत पायलट गुट के विधायकों को राहत देते हुए स्पीकर सीपी जोशी के नोटिस पर स्टे लगा दिया था। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल सचिन पायलट सहित 19 विधायकों पर स्पीकर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और स्थिति यथावत रहेगी। इससे पहले कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की याचिका को स्वीकार करते हुए मामले में कांग्रेस के खिलाफ केंद्र सरकार को भी पार्टी बनाया।
-
पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार -
बैतूल पहुंचे CM मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर, हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि को दी श्रद्धांजलि -
हरियाणा में LPG संकट पर AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा बोले, 'कुंभकर्ण की नींद में बीजेपी सरकार' -
उत्तराखंड में भाजपा का 2027 चुनाव में हैट्रिक के लिए काम शुरू, जानिए कैसे और क्या है प्लानिंग -
BJP vs TMC: कोलकाता के गिरीश पार्क में कोहराम! मंत्री के घर पर हमला, TMC और BJP में खूनी झड़प! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान












Click it and Unblock the Notifications