MP News: राजा पटेरिया मामले में ‘न मिले सुर मेरा तुम्हारा..’, कांग्रेस के बयानों पर बीजेपी का प्रहार
PM मोदी को लेकर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया द्वारा दिए बयान पर बबाल थम नहीं रहा, बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस के अंदर ही नेताओं के सुर से सुर नहीं मिल रहे। नेता प्रतिपक्ष पटेरिया का समर्थन कर रहे है तो संगठन निंदा।

'पीएम मोदी की हत्या..' का बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के मामले में उनकी ही पार्टी दो फाड़ नजर आ रही हैं। पटेरिया कांड मचने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनको कारण बताओं नोटिस जारी कर बयान को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह पटेरिया के समर्थन में बोलते नजर आए। दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ खुद पटेरिया के बयान की निंदा कर चुके है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मचा बबाल थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले को लेकर बीजेपी से चौतरफा घिरी एमपी कांग्रेस के अंदर ही अगल-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस ने जहां पटेरिया के बयान की निंदा की तो वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह पटेरिया के बयान का अर्थ बताते नजर आए। एएनआई न्यूज़ एजेंसी को दिए बयान में नेता प्रतिपक्ष बोल रहे है कि इस मामले को इतना तूल देना ठीक नहीं, पटेरिया की गिरफ्तारी का विरोध करता हूँ। पटेरिया ने बयान का अर्थ मोदी को चुनाव में हराने को लेकर था। आगे उन्होंने बोला कि 'मेरा समर्थन राजा पटेरिया को है और अदालत से उन्हें जल्द न्याय मिलेगा'।
नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भी बीजेपी ने आपत्ति जताई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गोविन्द सिंह को इस तरह का इटेलियन कांग्रेस ने बयान देने दिल्ली से निर्देश दिए गए होंगे। मिश्रा बोले कि गोविन्द सिंह पहले यह समझाए कि हत्या का अर्थ चुनाव हराना कैसे हो सकता है? हाल फिलहाल कांग्रेस अपने ही बयानों में और उलझती जा रही है, वहीं बीजेपी उस पर हमले करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। पटेरिया 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला अदालत में लगने वाली जमानत अर्जी पर उन्हें कोई राहत मिलती है या नहीं ?












Click it and Unblock the Notifications