'मैंने यूट्यूब पर जब अपना सेक्स टेप देखा'
यूट्यूब पर अपने गानों के ज़रिए पहचान बनाने वाली क्रिसी चेम्बर्स ने कहा कि उनके पूर्व प्रेमी ने जो सीक्रेट सेक्स टेप ऑनलाइन पोस्ट किया उसका बुरा असर उनकी ज़िंदगी पर पड़ा है.
उन्होंने कहा, "इस घटना ने मेरी ज़िंदगी पर हर तरह से असर डाला है और मुझे लगता है कि आने वाले समय में भी इसका असर रहेगा."
पूर्व प्रेमी के ख़िलाफ़ चार साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाली चेम्बर्स यूट्यूब म्यूजिशियन से 'रिवेंज पॉर्न कैंपेनर' के तौर पर चर्चित हो गई हैं.
क्रिसी चेम्बर्स ने बताया, "मुझे शुरुआत में एक दोस्त और एक प्रशंसक के ज़रिए पता चला. उन्होंने मुझे लिखा और कहा कि कोई ये लिंक तेज़ी से वायरल कर रहा है."
"कोई हमारे यूट्यूब चैनल में हर तरफ से ये लिंक शेयर करता था और लोगों से कहता था, "आपको क्या लगता है क्रिसी चेम्बर्स रोल मॉडल है? वो एक वेश्या है, ये वीडियो देखिए, पता चल जाएगा."
उन्होंने आगे कहा, "मैंने लिंक पर क्लिक किया तो पहली बार में समझ आ गया कि आखिरकार क्या हुआ है. मैं सदमे से गिर पड़ी. ऐसा लगा जैसे कोई मुझे बेसबॉल बैट से पीट रहा है. ऐसा लग रहा था जैसे मेरी दुनिया ही ख़त्म हो गई है."
'सेक्स टेप में दिखे', महिला कल्याण मंत्री नपे
ट्रंप, 'सेक्स टेप' और 'कठपुतली राष्ट्रपति'
'23 साल की उम्र में शराबी बन गई'
इस घटना का उनके जीवन पर क्या असर पड़ा? इस सवाल के जवाब में क्रिसी चेम्बर्स कहती हैं, "मैं डिप्रेशन में चली गई, 23 साल की उम्र में शराब पीने लगी. मैं लगभग मर चुकी थी. मुझे भयानक सपने आते थे. मेरी रिलेशनशिप पर भी इसका असर पड़ा."
"मैं अपने पार्टनर के साथ एक सफल यूट्यूब चैनल चला रही थी. हमें 50 हज़ार युवा महिलाएं फॉलो करती थीं. वीडियो देखने के बाद उन्होंने मुझे बहुत बुरा-भला कहा."
क्रिसी चेम्बर्स ने कहा, ये दिल तोड़ने वाली बात थी. लेकिन मैं जानती थी कि इन्हीं लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है. इससे मुझे न्याय के लिए खड़े होने का साहस मिला. मैं एक उदाहरण बनाना चाहती थी ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसा कुछ हो तो वो फिर अपने पैरों पर खड़े हो सकें.
कानूनी पहलुओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे पूर्व प्रेमी ने वीडियो तब अपलोड किया था जब रिवेंज पॉर्न का कानून ब्रिटेन में पास नहीं हुआ था. जब कानून बना तो मैं ब्रिटेन आ गई थी और शिकायत दर्ज कराने गई. लेकिन उन्होंने कहा कि आपराधिक मामला चलाया जाना संभव नहीं है."
जापानी पॉर्न स्टार जिसने चीन को 'सेक्स सिखाया'
भेजना पड़ा था नोटिस
वो कहती हैं, "हमने एक महीने में पैसा जोड़ा. इस मामले में लोगों ने मेरा खूब साथ दिया. कई जगह बुरे अनुभव भी रहे. मैं आखिरकार केस जीत गई. मुझे सभी वीडियो के कॉपीराइट भी मिल गए हैं."
"अब अगर कोई भी उस वीडियो का इस्तेमाल करता है तो मैं सीधे उनकी साइट पर जाकर कॉपीराइट क्लेम कर सकती हूं और वीडियो हट जाएगा या कानूनी एक्शन होगा.''
क्रिसी ने बताया कि उन्होंने कई वेबसाइट से संपर्क करने की कोशिश की ताकि उनके वीडियो हटाए जा सकें लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. आखिरकार उन्होंने वकील के ज़रिए नोटिस भेजा तब वीडियो हटाए गए.
उनका कहना है कि दूसरे लोग भी ऐसे मामलों में चुप बैठने की बजाय सामने आएं और लड़ें.
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications