मलेशिया के नए राजा के तौर पर सुल्तान अब्दुल्ला ने ली शपथ
कुआलालंपुर। मलेशिया में गुरुवार को नए राजा के तौर पर सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने शपथ ली। इसके साथ ही अब राजगद्दी की जिम्मेदारी अगले पांच वर्षों के लिए उन पर आ गई है। पिछले मलेशियन किंग सुल्तान मोहम्मद फिफ्थ ने पूर्व मिस मॉस्को से शादी करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नए राजा जिन्हें स्पोर्ट्स में काफी शौक है उन्होंने नीले रंग की ड्रेस में कुआलालंपुर स्थित नेशनल पैलेस में अपने पद की शपथ ली।

काफी अलग है मलेशिया में राजशाही
उनके शपथ ग्रहण समारोह का टेलीविजन पर नेशनल ब्रॉडकास्ट भी किया गया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के साथ ही सैकड़ों मेहमानों ने भी शिरकत की थी। राजा के तौर पर शपथ लेने से पहले मध्य पहांग प्रांत के औपचारिक शासक 59 वर्षीय सुल्तान का राष्ट्रीय संसद में स्वागत किया गया और उन्होंने गार्ड का निरीक्षण किया। उनके पूर्ववर्ती सुल्तान मोहम्मद पंचम ने पद संभालने के दो साल बाद ही इस महीनें पद त्याग कर दिया था। इससे पहले वह मेडिकल लीव पर थे।
पूर्व सुल्तान ने क्यों पद छोड़ा इस बारे में कोई भी आधिकारिक वजह नहीं बताई गई लेकिन मलेशिया के इतिहास में ऐसा पहली बार था कि किसी राजा ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही पद छोड़ दिया हो। मलेशिया में जहां एक अनूठी राजशाही परंपरा है। यहां पर नौ प्रांतों के शाही शासकों के बीच हर पांच वर्ष में राष्ट्रीय राजगद्दी बदलती है। मलेशिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा में प्रकाशित एक बायोग्राफी के अनुसार, मलेशिया में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सुल्तान, ब्रिटेन में पढ़ाई के लिए गए जहां वह सैंडहर्स्ट सैन्य अकादमी में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications