कैलाश मानसरोवर यात्रा, गलवान झड़प, चीनी राष्ट्रपति-PM मोदी की बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा
PM Modi Xi Jinping meeting SCO Summit: प्रधानमंत्री मोदी SCO समिट में शामिल होने के लिए चीन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट तक वार्ता हुई।
पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कहा कि, 'मैं आपको एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई देता हूँ। चीन आने के निमंत्रण और आज की हमारी बैठक के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।

हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं-PM
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सीमा प्रबंधन को लेकर हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच समझौता हो गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है। दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी पुनः शुरू की जा रही हैं। हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं। यह पूरी मानवता के कल्याण का भी मार्ग प्रशस्त करेगा। हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
सीमा पर शांति और स्थिरता का माहौल बना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले साल कज़ान में हमारी बेहद सार्थक बातचीत हुई थी, जिसने हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा दी। सीमा पर डिसएंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है।"
ये भी पढे़ं SCO Summit: पीएम मोदी के तियानजिन दौरे के बीच शहबाज शरीफ भी पहुंचे चीन, क्या है पाकिस्तान का एजेंडा?
द्विपक्षीय वार्ता बेहद महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता ऐसे समय हुई है जब अमेरिका की ट्रंप सरकार की टैरिफ नीतियों से वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
मोदी शनिवार को सात साल बाद चीन पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य 31 अगस्त से शुरू होने वाले एससीओ समिट में शामिल होना है, लेकिन अमेरिका के साथ भारत के तनावपूर्ण रिश्तों और टैरिफ विवाद के बीच शी जिनपिंग के साथ उनकी यह मुलाकात खास महत्व रखती है।
बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-चीन आर्थिक संबंधों की समीक्षा की और 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद तनावपूर्ण रिश्तों को सामान्य करने के उपायों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि स्थिर और मैत्रीपूर्ण भारत-चीन संबंध न केवल दोनों देशों बल्कि पूरे क्षेत्र और वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक होंगे।












Click it and Unblock the Notifications