ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, खराब प्रदर्शन के बाद LSG में बड़ा धमाका

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के समाप्त होते ही क्रिकेट गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने पंत के कप्तानी छोड़ने के अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही, जिसके बाद पंत ने खुद को लीडरशिप की भूमिका से अलग करने का फैसला किया। माना जा रहा है कि वह अपने गेम और बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी के इस भारी-भरकम दबाव से मुक्त होना चाहते थे।

Rishabh Pant

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा: "लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) औपचारिक रूप से यह घोषणा करना चाहता है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के साथ अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया था। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।"

₹27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली भी नहीं बदल सकी किस्मत

याद दिला दें कि पिछले साल हुई मेगा नीलामी (Mega Auction) में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऋषभ पंत पर छप्परफाड़ पैसा बरसाया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था और टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि, यह भारी-भरकम दांव इस सीजन में टीम की किस्मत नहीं बदल सका और खराब अभियान के बाद अब दोनों पक्षों ने आगे बढ़ने का फैसला किया है।

LSG के लिए अब आगे क्या?

ऋषभ पंत के इस फैसले के बाद अब लखनऊ की फ्रेंचाइजी के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी सीजन में टीम की कमान कौन संभालेगा। हालांकि पंत एक खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं, और LSG का नया कप्तान कौन होगा, इस पर फ्रेंचाइजी आने वाले दिनों में स्थिति साफ कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+