Dhinchak Pooja Marriage: कौन है ढिंचैक पूजा का पति? क्यों छिपा रहीं दूल्हे का चेहरा? सरेआम बताया पूरा सच

Dhinchak Pooja Marriage: अपने अतरंगी गानों और वायरल वीडियोज से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि उनकी शादी है। हाल ही में ढिंचैक पूजा ने सोशल मीडिया पर दुल्हन के जोड़े में कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई।

ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी
लाल जोड़े में सजी ढिंचैक पूजा को देखकर फैंस हैरान रह गए। किसी को लगा कि ये उनके नए म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है, तो किसी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बता दिया लेकिन अब खुद ढिंचैक पूजा ने सामने आकर इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

Dhinchak Pooja Marriage

ढिंचैक पूजा ने कहा- ये कोई प्रमोशन नहीं, मेरी असली शादी है

-सोशल मीडिया पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच ढिंचैक पूजा ने साफ कर दिया है कि उनकी शादी बिल्कुल असली है। उन्होंने कहा कि लोग इसे म्यूजिक वीडियो या प्रमोशनल ड्रामा समझ रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

-ढिंचैक पूजा के मुताबिक उन्होंने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है और वह इस पल को बेहद इन्जॉय कर रही हैं। उनकी इस बात के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

कौन हैं ढिंचैक पूजा के पति?

-शादी की तस्वीरों और वीडियोज में ढिंचैक पूजा के पति का चेहरा पूरी तरह साफ नजर नहीं आया था। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके पति के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे।

-अब पूजा ने अपने पति को लेकर कुछ अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति का नाम यवन है और वह भी पेशे से सिंगर हैं। पूजा ने कहा कि उन्हें यवन की सिंगिंग बेहद पसंद है और वह बहुत अच्छे इंसान हैं।

-दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। पूजा के मुताबिक उनकी और यवन की पहली मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। यही रिश्ता बाद में शादी तक पहुंच गया।

पति का चेहरा क्यों छिपा रही हैं ढिंचैक पूजा?

-शादी की तस्वीरों में पूजा ने अपने पति की सिर्फ साइड प्रोफाइल दिखाई है। ऐसे में फैंस लगातार पूछ रहे थे कि आखिर वह अपने पति का चेहरा क्यों नहीं दिखा रहीं।

-इस सवाल पर ढिंचैक पूजा ने कहा कि फिलहाल वह अपने पति की पहचान को थोड़ा प्राइवेट रखना चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अभी वह उनके चेहरे को सार्वजनिक करने में सहज महसूस नहीं कर रही हैं। हालांकि पूजा के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

लाल जोड़े में पूजा दिखीं बेहद खुश

ढिंचैक पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का स्लाइड शो और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पारंपरिक दुल्हन के लुक में नजर आई थीं। लाल रंग के भारी लहंगे, ज्वैलरी, मांग टीका और नथ में पूजा काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रही थीं।

वहीं ढिंचैक पूजा के पति यवन वाइट कोट-पैंट के साथ लाल पगड़ी और लाल जूतों में नजर आ रहे थे। दोनों की तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया है।

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

ढिंचैक पूजा की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पुराने वायरल गानों को याद करते हुए मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा- अब नया गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज। वहीं दूसरे शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा- दिलों का शूटर अब पति बन गया। सोशल मीडिया पर पूजा की शादी को लेकर मीम्स और फनी रिएक्शन की भी बाढ़ आ गई है।

इंटरनेट सेंसेशन से टीवी तक बना चुकी हैं पहचान

-ढिंचैक पूजा ने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' जैसे वायरल गानों से इंटरनेट पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी अनोखी सिंगिंग स्टाइल और अलग अंदाज ने उन्हें सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा बना दिया।

-इसके बाद ढिंचैक पूजा 'बिग बॉस 11' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अब अपनी शादी के साथ पूजा एक बार फिर लाइमलाइट में लौट आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+