IPL 2026: राशिद को पीटेंगे या गूगली से मात खा जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? कड़ी टक्कर की उम्मीद
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस वक्त आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी चर्चा बने हुए हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस तरह उन्होंने गेंदबाजों पर हमला बोला है, उसने पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदल दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोककर राजस्थान रॉयल्स को फाइनल के बेहद करीब पहुंचा दिया।
आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बेहद अहम होने वाला है, जहाँ उनका सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। इस मैच में हर किसी की नज़र वैभव सूर्यवंशी पर होगी लेकिन कहानी सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है। असली दिलचस्प टकराव तब देखने को मिलेगा जब उनका सामना होगा GT के सबसे खतरनाक स्पिनर राशिद खान से। राशिद अपनी चतुराई, तेज़ लेगब्रेक और गुगली से किसी भी बल्लेबाज़ की लय तोड़ने के लिए जाने जाते हैं।

अहमदाबाद में क्या थी कहानी?
इस सीज़न की पहली भिड़ंत में वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक अंदाज़ से सबको चौंका दिया था। उन्होंने पावरप्ले में तेज़ रन बनाते हुए मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाज़ों पर भी दबाव बनाया। लेकिन जैसे ही मैदान में राशिद खान आए, पूरी कहानी बदल गई। राशिद ने ओवर द विकेट सटीक लेंथ पर गेंद डाली और वैभव ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की गति और फ्लाइट ने उन्हें फंसा दिया और डीप मिडविकेट पर कैच के साथ उनकी पारी खत्म हो गई। उस पल राशिद ने अपनी पूरी प्लानिंग को बिल्कुल सही तरीके से अंजाम दिया और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
RR मिडल ऑर्डर पर राशिद का दबदबा
राशिद खान का प्रभाव सिर्फ वैभव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के पूरे मिडल ऑर्डर को लगातार परेशान किया है। ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फेरेरा और शुभमन दुबे जैसे बल्लेबाज़ उनके सामने टिक नहीं पाए और एक-एक करके पवेलियन लौट गए। हर बार राशिद ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और वैरिएशन से बल्लेबाज़ों को गलत शॉट खेलने पर मजबूर किया और दबाव बनाकर महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा आज
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह मुकाबला किसी असली परीक्षा से कम नहीं होगा। शुरुआत में गुजरात टाइटंस की नई गेंद जोड़ी मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा उन पर पूरा दबाव बनाने की कोशिश करेगी। सिराज पहले भी वैभव को आउट कर चुके हैं, ऐसे में उनका आत्मविश्वास और आक्रामक शॉर्ट-बॉल रणनीति शुरुआती ओवर्स में बड़ा खतरा बन सकती है। अगर मुल्लांपुर की पिच से अतिरिक्त बाउंस मिला, तो वैभव के लिए गेंद को समझना और भी मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर वैभव इस शुरुआती तूफान से बच जाते हैं, तो उनके सामने असली चुनौती राशिद खान होंगे। जहां वैभव पूरे सीज़न में स्पिन के खिलाफ बेखौफ दिखे हैं, वहीं राशिद का अनुभव और गुगली उन्हें अलग ही स्तर पर टेस्ट करेगा।
GT के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने GT की रणनीतिक गेंदबाज़ी यूनिट को एक अनुभवी बल्लेबाज़ की तरह ट्रीट किया है। GT के खिलाफ उनके प्रदर्शन का रिकॉर्ड बेहद धमाकेदार रहा है। उन्होंने 3 पारियों में 168 रन बनाए हैं और उनका औसत 56.00 का रहा है। उनकी सबसे बड़ी पारी 101* (35 गेंदों में) रही, जिसने GT की पूरी गेंदबाज़ी को हिला कर रख दिया। हाल ही में 9 मई को हुए लीग मुकाबले में भी वैभव ने तेज़ शुरुआत करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन ठोक दिए थे, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी पावरप्ले में RR के दबदबे की सबसे बड़ी वजह बनी और साफ कर दिया कि GT के खिलाफ वह किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण को अकेले बदलने की क्षमता रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications