Tejashwi के बच्चे की पार्टी में Tej Pratap Yadav, मार्डन लुक में Rajshree, लालू फैमिली में हो गई सुलह?

Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव परिवार से बेदखल किए जाने के बाद पहली बार अपनी फैमिली संग हंसते-मुस्कुराते दिखाई दिए क्योंकि वजह बेहद ही खास थी। दरअसल तेजस्वी यादव का बेटा 'इराज' एक साल का हो गया है, जिसकी पहली बर्थडे पार्टी पटना से दूर गाजियाबाद में बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई। जहां पूरा लालू यादव परिवार एकत्र हुआ और इस सेलिब्रेशन के लिए खास तौर पर तेजस्वी के बड़े भईया यानी कि तेज प्रताप पटना से गाजियाबाद पहुंचे थे।

ABP की खबर के मुताबिक यह भव्य जन्मोत्सव 27 मई को लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव के गाजियाबाद स्थित आवास 'रागिनी विला' में आयोजित किया गया था। इस विशेष अवसर पर पूरा लालू परिवार एक साथ दिखा लेकिन पार्टी का प्रमुख आकर्षण 'तेजू भईया' ही थे जिन्होंने बच्चों के साथ काफी मस्ती की।

Tej Pratap Yadav

नन्हे 'इराज' और उसकी बड़ी बहन 'कात्यानी' के साथ बड़े पापा तेज प्रताप यादव काफी खुश नजर आए, बर्थडे के ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं, हालांकि इस पूरे सेलिब्रेशन में लालू की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य नजर नहीं आईं।

Tejaswi yadav

तेजस्वी-राजश्री की दिखा जुदा अंदाज

इस बर्थडे पार्टी में लालू-राबड़ी का क्लासिक रूप नजर आया तो वहीं तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री यादव उर्फ रेचल गोडिन्हो काफी मार्डन लुक में दिखे। राजश्री ने जहां मार्डन गाउन पहन रखा था, वहीं तेजस्वी ने जो शर्ट पहनी थी उस पर Iraj's Father लिखा था। लालू परिवार ने स्काईब्लू थीम रखी थी, इसलिए सभी आसमानी रंग में नजर आए। तेजस्वी और राजश्री की कमेस्ट्री पर भी लोग दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को परफेक्ट कपल बता रहे हैं।

tejaswi yadav

क्या अब तेजू भईया की घर वापसी हो गई है?'

तेज प्रताप का यूं बर्थडे पार्टी में शामिल होने से सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे है कि 'क्या परिवार फिर से एक हो गया?' तो वहीं किसी ने पूछा कि 'क्या अब तेजू भईया की घर वापसी हो गई है?'आपको बता दें कि घर-पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद यह तेज प्रताप का पहला पारिवारिक कार्यक्रम नहीं था।

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav को विधान परिषद भेजना चाहते हैं लालू?

इससे पहले भी, वे अपनी मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर घर पहुंचकर उनके साथ केक काट चुके हैं। इन्ही चर्चाओं के बीच ये भी खबर है कि लालू परिवार तेज प्रताप को विधान परिषद भेजना चाहते हैं। 'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बारे में परिवार में सहमति बन गई है, हालांकि तेज प्रताप की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है और वनइंडिया इसकी पुष्टि करता है।

यह पढ़ें: Ronisha Satti: 'लव, पैसा और धोखा', कौन है रोनिशा सत्ती? मंगेतर पर लगाए बदनाम करने का आरोप, अब पहुंची अस्पताल
यह पढ़ें: Ronisha Satti: 'लव, पैसा और धोखा', कौन है रोनिशा सत्ती? मंगेतर पर लगाए बदनाम करने का आरोप, अब पहुंची अस्पताल
यह पढ़ें:DK Shivakumar: BJP के किस दिग्गज नेता के पैर छूते थे डीके शिवकुमार? बेटी ऐश्वर्या से है खास कनेक्शन
यह पढ़ें:DK Shivakumar: BJP के किस दिग्गज नेता के पैर छूते थे डीके शिवकुमार? बेटी ऐश्वर्या से है खास कनेक्शन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+