'ज्यादा चिल्लाओगी तो बुखार छुड़ा दूंगा'- प्रेमी संग पकड़ी गई BPSC Teacher Gunjan Kumari को पुलिस की धमकी-VIDEO

BPSC Teacher Gunjan Kumari Video: एक सरकारी नौकरी ने पूरे परिवार की नींव हिला दी। पति ने मजदूरी की, लोहा पीटा, पैतृक जमीन बेची और 12वीं पास पत्नी को B.Ed करवाकर BPSC शिक्षिका बनाया। लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने नया रास्ता चुन लिया।

अब 10 साल के बेटे का बयान, पति के आरोप और प्रेमी संग पकड़े जाने के बाद पुलिस के साथ हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। यह मामला अब सिर्फ वैवाहिक विश्वासघात का नहीं, बल्कि पुलिस व्यवहार, महिला सुरक्षा और सामाजिक बदलाव का भी मुद्दा बन चुका है। आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ?

bpsc-teacher-gunjan-kumari

दरअसल, वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत निवासी अमन कुमार (46) ने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी (लगभग 40 वर्ष) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन फोटोग्राफर हैं और गुंजन BPSC TRE-2 के तहत 6 से 8वीं कक्षा की सरकारी शिक्षिका हैं।

अमन का दावा है कि शादी 2013 में हुई थी। उस समय गुंजन सिर्फ इंटर पास थीं। अमन ने उनकी ग्रेजुएशन, B.Ed और BPSC की तैयारी का पूरा खर्च उठाया। 2022 में पत्नी की पढ़ाई के लिए उन्होंने डेढ़ कट्ठा पैतृक जमीन भी बेच दी। 2023 के अंत में गुंजन का चयन हुआ। 2024 में सुपौल के त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात पुराने कॉलेज दोस्त प्रेम प्रकाश (जायसवाल) से हुई।

अमन का आरोप है कि जून 2024 से दोनों के बीच संबंध शुरू हो गए। अमन वैशाली में काम करते थे, इस दौरान गुंजन सिमराही बाजार के किराए के 2BHK घर में बेटे के साथ रहती थीं। प्रकाश अक्सर वहां आते-जाते थे। गुंजन ने बेटे को सिखाया था कि अंकल को 'मामा' कहना। जनवरी 2025 में गुंजन ने 'महिला शिक्षिकाओं के साथ दार्जिलिंग' जाने का बहाना बनाकर कथित तौर पर प्रेमी के साथ गईं। इसके बाद गुंजन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

23-25 मई 2026: सनसनीखेज पकड़ो और वायरल वीडियो

अमन को सूचना मिली कि गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में प्रेम प्रकाश के साथ हैं। अमन पहुंचे तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद करके डायल-112 पर फोन किया। पुलिस पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और मकान मालिक पहुंच गए। दरवाजा खुलवाया गया। अमन का आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया।

'ज्यादा चिल्लाओगी तो तुम्हारा बुखार छुड़ा दूंगा', VIDEO वायरल

जब पुलिस गुंजन को थाने ले जाने के लिए पहुंची, तो गुंजन ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि नहीं जाएंगे हम आपके साथ, पहले पति के वकील को बुलाइए। तभी एक पुलिसकर्मी ने पर कहा कि ज्यादा चिल्लाओगी तो तुम्हारा बुखार छुड़ा दूंगा। गुंजन ने जवाब दिया, 'हम चिल्ला नहीं रहे, कोई बुखार नहीं छुड़ा सकते आप।'

यह तीखी बहस सड़क पर हुई और पूरा वीडियो अब वायरल हो चुका है। वीडियो में भीड़ जमा हुई दिख रही है और गुंजन काफी उत्तेजित नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। लोग पुलिसकर्मी की भाषा पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ गुंजन के व्यवहार पर भी टिप्पणी कर रहे हैं।

दोनों पक्षों की क्या स्थिति?

  • अमन कुमार: दिन-रात मेहनत, कर्ज और जमीन बेचकर पत्नी को आगे बढ़ाया, लेकिन सफलता मिलते ही छोड़ दिया गया। उन्होंने धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में शिकायत दर्ज कराई है। सबूत के रूप में वीडियो और बेटे का बयान अदालत में पेश किए हैं।
  • गुंजन कुमारी: अभी तक विस्तृत सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उनके समर्थक कह रहे हैं कि वैवाहिक जीवन में पहले से तनाव था और अमन पर भी कुछ आरोप हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि औपचारिक शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। मामला अभी अदालत और पुलिस जांच के अधीन है। किसी भी पक्ष को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। लेकिन 10 साल के बच्चे का बयान और पति का त्याग इस कहानी को बेहद दर्दनाक बना रहा है।

Gunjan Kumari कौन है? पति ने बनाया BPSC टीचर-बदले में तलाक के कागज, प्रेमी संग पड़की गई, ब्लू ड्रम कांड का डर!
Gunjan Kumari कौन है? पति ने बनाया BPSC टीचर-बदले में तलाक के कागज, प्रेमी संग पड़की गई, ब्लू ड्रम कांड का डर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+