मुस्लिमों का सबसे पवित्र कपड़ा Epstein ने पैरों तले रौंदा, कार्पेट की तरह इस्तेमाल हो रहा था काबा का किस्वा
Jeffrey Epstein Kaaba Cloth: जेफरी एपस्टीन फाइल्स से निकले ताजा खुलासे ने पूरी दुनिया, खासकर मुस्लिम जगत में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के 'किस्वा' (काबा का पर्दा) के टुकड़े 2017 में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को भेजे गए थे।
विवाद तब और गहरा गया जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि एपस्टीन ने इस पवित्र कपड़े का उपयोग कालीन (Carpet) के तौर पर किया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इस कृत्य को आस्था का घोर अपमान माना जा रहा है।

Kiswa used as carpet: क्या कालीन की तरह हुआ इस्तेमाल?
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और नई रिपोर्टों ने एक नई बहस छेड़ दी है। आरोप है कि एपस्टीन को भेजे गए किस्वा के टुकड़ों को उसके घर में कालीन या सजावटी कपड़े की तरह बिछाया गया था। चूंकि किस्वा पर कुरान की आयतें सोने और चांदी के धागों से कढ़ी होती हैं, इसलिए इसे जमीन पर रखना या कालीन की तरह इस्तेमाल करना इस्लाम में सबसे बड़ा अपमान माना जाता है। इस संभावना ने दुनिया भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को गहरे जख्म दिए हैं।
ये भी पढे़ं: Epstein Files में आया नाम तो कई देशों में 80+ ताकतवर लोगों को देना पड़े इस्तीफे, भारत में किस-किस का आया नाम?
Azizi al-Ahmadi Epstein: 'आर्टवर्क' बताकर मंगाया गया शिपमेंट
दस्तावेजों के मुताबिक, यह शिपमेंट मार्च 2017 में फ्लोरिडा पहुंची थी। ईमेल रिकॉर्ड बताते हैं कि एमिराती बिजनेसवुमन अजीजी अल-अहमदी ने तीन टुकड़ों को अमेरिका भेजने की व्यवस्था की थी। हैरान करने वाली बात यह है कि कस्टम क्लीयरेंस को आसान बनाने के लिए इन पवित्र टुकड़ों को 'आर्टवर्क' (कलाकृति) की श्रेणी में दर्ज किया गया था। यह शिपमेंट ब्रिटिश एयरवेज के जरिए सऊदी अरब से फ्लोरिडा भेजी गई थी, जो सीधे एपस्टीन के हाथों में पहुंची।
Islam sacred cloth insult: करोड़ों की आस्था से खिलवाड़
ईमेल्स में खुद अल-अहमदी ने स्वीकार किया था कि यह कपड़ा लाखों मुसलमानों की दुआओं और भावनाओं से जुड़ा है, जिसे लगभग 1 करोड़ लोगों ने छुआ होगा। काबा का किस्वा हर साल बदला जाता है और पुराने कपड़े को बहुत सम्मान के साथ दुनिया भर के म्यूजियमों या खास हस्तियों को तोहफे में दिया जाता है। लेकिन एक सजायाफ्ता यौन अपराधी के पास इन पवित्र वस्तुओं का पहुंचना और उनका गलत तरीके से इस्तेमाल होना सऊदी अरब के गिफ्टिंग प्रोटोकॉल पर भी सवाल उठाता है।
ये भी पढ़ें: Mossad का जासूस था Jeffrey Epstein? पूर्व CIA एजेंट ने किया चौंकाने वाला दावा, जानें कितनी है सच्चाई
खुफिया एजेंसियों का कनेक्शन और रहस्यमयी डीएनए किट
एपस्टीन फाइल्स में केवल किस्वा ही नहीं, बल्कि उसके खुफिया संपर्कों का भी जिक्र है। FBI मेमो के हवाले से दावा किया गया है कि एपस्टीन के अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों के साथ गहरे संबंध थे। इसके अलावा, फाइल्स में एपस्टीन की सहायक द्वारा अल-अहमदी को एक 'डीएनए टेस्ट किट' भेजने का भी रहस्यमयी जिक्र मिलता है। इन कड़ियों को जोड़ने पर यह सवाल खड़ा होता है कि क्या इन पवित्र वस्तुओं का इस्तेमाल किसी बड़े कूटनीतिक या व्यक्तिगत एजेंडे के लिए किया गया था?
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications