Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम
Hanuman Jayanti 2026: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है,इस दिन विशेष रूप से शक्ति, साहस और संकट से मुक्ति के लिए बजरंगबली की पूजा की जाती है। आज का दिन सभी राशियों के लिए काफी शुभ है क्योंकि आज ही मंगल का भी गोचर हो रहा है, वो वो कुंभ से निकलकर मीन में जा रहे हैं, जिसकी वजह से चार राशियों की तो किस्मत खुलने वाली है और ये चार राशियां हैं वृषभ, सिंह, मिथुन और तुला।
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक ज्योतिष में यदि मंगल गोचर शुभ स्थिति में हो, तो इसका प्रभाव बेहद लाभकारी होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, भूमि, संपत्ति और युद्ध का कारक माना जाता है। जब मंगल राशि परिवर्तन (गोचर) करता है, तो करियर में उन्नति होती है, आर्थिक लाभ होता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलती है और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलती है। वृषभ, सिंह, मिथुन और तुला को भी इन सभी मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलती दिख रही है।
मंगल को प्रसन्न करने के लिए आज क्या करें उपाय?
हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं, हो सके तो व्रत रखें और गरीबों का दान करें। हनुमान जयंती पर अगर सही पूजा और उपाय किए जाएं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
हनुमान जयंती 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 2 अप्रैल को 12:00 बजे से 12:50 बजे तक
मंगल ग्रह के शक्तिशाली मंत्र
- ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः ( 108 बार करें जाप)
- धरणीगर्भसम्भूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्।कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्॥ ( 108 बार करें जाप)
मंगल ग्रह की आरती
- जय मंगल भगवान, जय मंगल भगवान।
- संकट हरन कृपालु, मंगल करो कल्याण॥
- रक्तवर्ण अति सुंदर, भाल तिलक सुहावन।
- कर में गदा विराजे, रूप बड़ा मनभावन॥
- भक्तन के दुःख हरते, करते सबका ध्यान।
- जो कोई शरण में आए, करते उसका कल्याण॥
- जय मंगल भगवान, जय मंगल भगवान।
- संकट हरन कृपालु, मंगल करो कल्याण॥
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications