IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला?
Rassie van der Dussen Retirement: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व वनडे कप्तान रासी वैन डेर डूसन (Rassie van der Dussen) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 37 साल की उम्र में रासी वैन डेर डूसन ने क्रिकेट को छोड़ने का फैसला कर लिया है। आईपीएल 2026 के बीच फैंस के लिए निराशाजनक खबर आई है। रासी वैन डेर डूसन ने आईपीएल में राजस्थान के लिए कई यादगार मैच खेले हैं। रासी ने यह फैसला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद लिया है।
सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी (Rassie van der Dussen Retirement)
सात साल से अधिक लंबे करियर के बाद डूसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने परिवार, दोस्तों, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और फैंस का शुक्रिया अदा किया। रासी वैन डेर डूसन का सबसे शानदार प्रदर्शन वनडे फॉर्मेट में रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 71 वनडे मैच खेले और 50.13 के बेहतरीन औसत से 2657 रन बनाए।

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला अंतिम मैच
रासी वैन डेर डूसन के नाम वनडे में 6 शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने साल 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। 19 वर्ल्ड कप मैचों में उन्होंने 54.21 की औसत से 759 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 5 फिफ्टी शामिल रहीं। डूसन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मुकाबले के रूप में खेला, जहां उन्होंने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 38 रन बनाए थे।
आईपीएल में इस टीम के लिए खेला मैच
वहीं, उनका आखिरी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में रहा। जिसमें उन्होंने 69 रनों की जुझारू पारी खेली, हालांकि दक्षिण अफ्रीका वह मैच हार गया था। डूसन का टेस्ट करियर उम्मीद के मुताबिक लंबा नहीं रहा। उन्होंने केवल 18 टेस्ट मैच खेले और 30.16 की औसत से 905 रन बनाए। उनका आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में था।
57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 1406 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 128.75 का रहा और उन्होंने 10 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। भारतीय फैंस के लिए डूसन राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में नजर आए थे, लेकिन वहां उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली। 3 मैचों में वे केवल 22 रन ही बना सके थे।












Click it and Unblock the Notifications