Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, चेन्नई-पंजाब में रोमांचक जंग, आखिर किसने मारी बाजी?

Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सातवें मुकाबले में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में रनों का सैलाब उमड़ पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा दिए गए 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) ने धमाकेदार शुरुआत की। पंजाब ने 8 गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर (50), प्रभसिमरन (43) और प्रियांश आर्या (39) की आतिशी पारियों ने जीत की राह आसान की। इस हार के साथ चेन्नई अपने घर में लगातार छठी बार हारी है, जबकि पंजाब चेन्नई में दो बार 200+ स्कोर चेज़ करने वाली पहली टीम बन गई है।

आयुष म्हात्रे ने खेली गजब की पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 April)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट का शिकार बने। संजू के आउट होने के बाद मैदान पर आए युवा आयुष म्हात्रे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 43 गेंदों में 73 रनों की यादगार पारी खेली।

Aaj Ka Match 1

चेन्नई ने बनाए थे 209 रन

म्हात्रे ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला। अंत में सरफराज खान की 32 रनों की उपयोगी पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशक ने 2 विकेट झटके। 210 रनों के बड़े लक्ष्य के दबाव में पंजाब के ओपनर्स ने घबराने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया।

प्रियांश आर्या का तूफान

प्रियांश आर्या ने केवल 11 गेंदों का सामना किया, लेकिन उसमें 3 चौके और 4 छक्के जड़कर 39 रन कूट दिए। उन्हें मैट हेनरी ने आउट कर चेन्नई को पहली राहत दिलाई। प्रियांश के बाद प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभाला और 43 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वे एक गलत तालमेल के कारण रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन कप्तान अय्यर ने अर्धशतक जड़ टीम को जीत दिला दी।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

इम्पैक्ट खिलाड़ी: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+