Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Israel War: ईरान की ताकत को कम आकंना पड़ेगा भारी? मिसाइल से लेकर टॉरपीडो तक का है पूरा जखीरा

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच भारी जंग चल रही है। दोनों ही देशों की ओर से एक-दूसरे पर जमकर मिसाइलें दागी जा रही हैं। ईरान के हमले में इजरायल ने अपने दो नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है। ईरान ने इजरायली हमले में 78 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इजरायल ने तेहरान में ईरान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला किया है। इसमें टॉप ईरानी कमांडरों के साथ कई सैन्य और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Iran Israel War

Iran Israel War: ये हैं ईरान की ताकत के 5 बड़े स्तंभ

फतह-110 मिसाइल (Fateh 110)

प्रकार: कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल
रेंज: लगभग 300 किलोमीटर
विशेषता: यह ठोस ईंधन से चलने वाली मिसाइल है जो बहुत तेजी से लॉन्च की जा सकती है।
उपयोग: ईरान इस मिसाइल को पारंपरिक और संभावित रूप से परमाणु वॉरहेड ले जाने के लिए विकसित कर रहा है।

यह कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, लेकिन इसकी मारक क्षमता बेज़ोड़ है। इसे मोबाइल लॉन्चर से भी दागा जा सकता है और हिज्बुल्लाह की ओर से इजरायल पर अटैक के लिए इस मिसाइल का ही प्रयोग किया गया था।

फतह मिसाइल (Fateh)

प्रकार: लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल
रेंज: लगभग 1400 किलोमीटर
विशेषता: 13-15 मैक तक रफ्तार और बेजोड़ एयर डिफेंस।
उपयोग: ईरान इस मिसाइल का इस्तेमाल इजरायल के शहरों तक पहुंचने के लिए कर सकता है।

ईरान के पास फतह हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल को इजरायल ही नहीं पूरे मिडिल ईस्ट के लिए खतरे की घंटी के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी रेंज 1,400 किमी के आसपास है और इसकी रफ्तार 13-15 मैक तक है। रफ्तार से समझ सकते हैं कि यहां दुश्मनों को पलक झपकने का भी मौका नहीं मिलेगा और बड़ा धमाका हो सकता है। इसके अलावा, इस मिसाइल को और भी खतरनाक बनाने वाली चीज है कि यह किसी भी एयर डिफेंस को चकमा देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: 'अभी और भी बहुत कुछ होने वाला है', ईरान और इजरायल जंग के बीच बोले नेतन्याहू, परमाणु ठिकानों पर हमला

2. शाहब-3 मिसाइल (Shahab-3)

प्रकार: मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM)
रेंज: 1,000 से 2,000 किलोमीटर
विशेषता: यह इजराइल, सऊदी अरब, और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकती है।
आधार: उत्तर कोरिया की नोडोंग मिसाइल पर आधारित।

उत्तर कोरिया की मारक क्षमता वाली मिसाइस नोडोंग की तर्ज पर ईरान ने इसे विकसित किया है। मिडिल ईस्ट में ईरान के लिए सिर्फ इजरायल ही खतरा नहीं है, बल्कि कई सुन्नी बहुल देशों से भी ईरान की दुश्मनी चलती रही है। इस मीडियम रेंज मिसाइल की जद में सऊदी अरब और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकाने भी हैं।

3. खोर्रमशहर मिसाइल (Khorramshahr)

प्रकार: इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल
रेंज: लगभग 2,000 किलोमीटर
वॉरहेड क्षमता: 1,800 किलोग्राम तक
विशेषता: एक साथ कई वॉरहेड ले जाने की क्षमता, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा दिया जा सकता है।

ईरान ने इसे अपने रणनीतिक सुरक्षा के लिए विकसित किया है। ईरान की इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) है। इसकी मारक क्षमता लगभग 2,000 किलोमीटर है। यह मिसाइल 1,800 किलोग्राम तक का वॉरहेड ले जा सकती है और एक साथ कई वॉरहेड ले जाने की क्षमता रखती है। इसकी गति और रेंज इसे इजराइल और पश्चिम एशिया के कई ठिकानों के लिए खतरनाक बनाती है। अमेरिकी ठिकानों और इजरायल दोनों के लिए यह एक बड़ा खतरा है।

यह भी पढ़ें: तेल अवीव पर ईरान का बड़ा हमला, 'Operation True promise 3’ के तहत इजराइल पर जवाबी कार्रवाई से बढ़ा तनाव

4. नौसेना ड्रोन - शाहेद-129 (Shahed-129)

प्रकार: लंबी दूरी का यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle)
रेंज: 1,700 किमी तक उड़ान
उपयोग: निगरानी और सटीक मिसाइल हमलों के लिए
विशेषता: यह ड्रोन हथियारबंद भी हो सकता है और इसे सीरिया, इराक और लेबनान में तैनात किया गया है।

शाहेद-129 ईरान का एक लंबी दूरी वाला हथियारबंद ड्रोन (UAV) है। इस ड्रोन की रेंज लगभग 1,700 किलोमीटर तक मानी जाती है। ईरान ने इसे निगरानी और सटीक मिसाइल हमले दोनों ही उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया है। इसकी खासियत है कि यह लगातार 24 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है और इसमें एक साथ अलग-अलग तरह की मिसाइलें लैस की जा सकती है। ईरान ने इसे सीरिया और इराक के युद्ध क्षेत्र में तैनात किया है।

5. असगरद टॉरपीडो (Hoot Supercavitating Torpedo)

प्रकार: उच्च गति वाला टॉरपीडो
स्पीड: लगभग 370 किमी/घंटा है और यह पानी के नीचे बहुत तेज़ मानी जाती है।
विशेषता: सुपरकैविटेशन तकनीक का इस्तेमाल करती है जिससे पानी के अंदर बहुत तेज़ी से चलती है।
उपयोग: दुश्मन के युद्धपोतों और पनडुब्बियों को जल्दी खत्म करने के लिए।

ईरान जमीन से जमीन पर और आसमान में अपनी मारक क्षमता के विस्तार के साथ ही पानी के अंदर भी अपनी सैन्य मजबूती पर जोर देता है। असगरद टॉरपीडो ईरान का एक तेज रफ्तार पानी के नीचे चलने वाला हथियार है। ईरानी सेना ने इसे खासतौर पर दुश्मन के युद्धपोतों और पनडुब्बियों को तेजी से खत्म करने के उद्देश्य से डिजाइन किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+