Cockroach Janta Party Protest: क्या है 20 जून को CJP का 'दिल्ली प्लान'? लखनऊ में अभिजीत दीपके ने खोला बड़ा राज

Cockroach Janta Party Protest: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। पेपर लीक, लटकी हुई भर्तियों और परीक्षा प्रणाली में कथित धांधली के खिलाफ राजधानी लखनऊ का प्रसिद्ध इको गार्डन (Eco Garden) शुक्रवार, 12 जून को एक विशाल प्रदर्शन में बदल गया। सूबे के विभिन्न कोनों से आए लगभग छह हजार से अधिक प्रतियोगी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए।

इस छात्र आंदोलन को धार देने और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने के लिए सोशल मीडिया पर तेजी से उभरे संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके भी विशेष रूप से लखनऊ पहुंचे।

cockroach-janta-party-protest

उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचकर न सिर्फ उनके हौसले को बढ़ाया, बल्कि इस लड़ाई को सीधे देश की सत्ता के केंद्र यानी दिल्ली तक ले जाने का एक बड़ा एलान भी कर दिया।

'आंदोलन करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति' -अभिजीत दीपके

लखनऊ के तपते मौसम के बीच इको गार्डन में आंदोलनकारियों का जोश चरम पर था। इस दौरान 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रमुख अभिजीत दीपके करीब चालीस मिनट तक प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे। उन्होंने मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए बेहद आक्रामक और भावनात्मक भाषण दिया, जिसने वहां मौजूद हजारों छात्रों में एक नई ऊर्जा फूंक दी।

देश के लोकतांत्रिक इतिहास और संघर्षों की याद दिलाते हुए अभिजीत दीपके ने कहा-हमारा देश एक आंदोलन से बना था। अगर देश के वीर सपूतों ने आंदोलन नहीं किया होता, तो आज हमें अंग्रेजों से आजादी भी नहीं मिलती। अगर इस देश में इमरजेंसी (आपातकाल) के काले दौर के खिलाफ आंदोलन ना खड़ा हुआ होता, तो आज हमारा लोकतंत्र ही जिंदा ना होता। इस व्यवस्था में अपने हक की लड़ाई लड़ना और आंदोलन करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।

20 जून को 'दिल्ली चलो' का शंखनाद: दोषियों के इस्तीफे की मांग

अभिजीत दीपके ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आ रही कमियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब युवा चुप बैठने वाले नहीं हैं। पेपर लीक और धांधली के कारण करोड़ों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

दोषियों को देना होगा इस्तीफा: दीपके ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा, "चाहे लेखपाल भर्ती हो, यूपीएसआई (UPSI) हो, नीट (NEET) हो या सीबीएसई (CBSE)-जो-जो भी अधिकारी या नेता इनके पेपर लीक करने के दोषी होंगे, उन सबको अपने पदों से तुरंत रिजाइन (इस्तीफा) करना होगा।"

20 जून को दिल्ली कूच का आह्वान: लखनऊ के सफल प्रदर्शन से उत्साहित दीपके ने युवाओं से आगामी 20 जून 2026 को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की यह चिंगारी 20 जून को दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन बनेगी, ताकि सोई हुए हुक्मरानों को जगाया जा सके।

हजारों अभ्यर्थियों का दर्द आया सामने

लखनऊ के इको गार्डन में जुटे लगभग छह हजार अभ्यर्थियों में अधिकांश ऐसे युवा थे जो कई-कई साल से घर-बार छोड़कर कमरों में बंद रहकर लेखपाल, पुलिस भर्ती, रेलवे और अन्य एकदिवसीय (One-day) परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना था कि वे दिन-रात एक करके परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन ऐन वक्त पर पेपर लीक हो जाता है या फिर मामला अदालतों में लटक जाता है।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
  • पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
  • दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • लंबित भर्तियों को जल्द पूरा किया जाए।
  • परीक्षा कैलेंडर जारी कर समय पर परीक्षाएं कराई जाएं।
  • सेलेक्शन प्रोसेस में देरी रोकी जाए।

'कॉकरोच जनता पार्टी' के इस आंदोलन में शामिल होने के बाद अब उत्तर प्रदेश का यह छात्र आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना यह होगा कि 20 जून को दिल्ली में होने वाले इस बड़े प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और सरकार का क्या रुख रहता है।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में जाने के बाद सस्पेंड हुईं टीचर सुलेखा दलाल कौन? अब छलका दर्द, क्या है आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में जाने के बाद सस्पेंड हुईं टीचर सुलेखा दलाल कौन? अब छलका दर्द, क्या है आरोप
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+