Air India AI-171 Crash के एक साल बाद भी क्यों नहीं आई फाइनल जांच रिपोर्ट? AAIB ने बताया जांच कहां तक पहुंची

Air India AI 171 Ahmedabad Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान हादसे को आज पूरा एक साल बीत चुका है। पिछले साल 12 जून को झकझोर देने वाली इस भीषण विमान दुर्घटना की जांच कर रहे 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो' (AAIB) ने शुक्रवार को अपनी प्रगति रिपोर्ट जारी की है।

हालांकि, हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के लिए यह रिपोर्ट थोड़ी निराशाजनक हो सकती है, क्योंकि AAIB ने अंतिम जांच रिपोर्ट जारी करने के लिए कोई भी निश्चित समयसीमा तय करने से इनकार कर दिया है।

air-india-ai-171-ahmedabad-crash-anniversary-

सरकारी जांच एजेंसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि दुर्घटना की जांच अभी भी जारी है। ब्यूरो इस समय हादसे से जुड़े सभी तकनीकी, संगठनात्मक और मानवीय कारकों का 'साक्ष्य-आधारित विस्तृत मूल्यांकन' (Evidence-based Assessment) करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

AAIB ने अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट में क्या कहा?

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वह 'एयरक्राफ्ट (इन्वेस्टिगेशन ऑफ एक्सीडेंट्स एंड इंसिडेंट्स) रूल्स, 2017' और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के 'एनेक्स 13' के मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता से जांच कर रही है। हादसे के एक महीने बाद, यानी 12 जुलाई 2025 को एक प्राइमरी फैक्चुअल रिपोर्ट जारी की गई थी।

पिछले एक साल की प्रोग्रेस का ब्योरा देते हुए AAIB ने बताया-पिछले एक साल के दौरान विमान के सभी सिस्टम, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स), कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर, इंजन के पुर्जों, मेंटेनेंस (रखरखाव) रिकॉर्ड और ऑपरेशनल दस्तावेजों का बेहद बारीकी से विश्लेषण किया गया है।

इस जांच में केवल भारतीय एजेंसियां ही नहीं, बल्कि मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, तकनीकी सलाहकार और संबंधित संगठनों के विषय विशेषज्ञ (Subject Matter Experts) भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। जुटाए गए सभी सबूतों का एक साथ मिलान करके अध्ययन किया जा रहा है और जहां भी जरूरत महसूस हो रही है, वहां आगे की स्पेशलिस्ट एग्जामिनेशन कराई जा रही है।

Air India विमान हादसे के बाद ब्रिटिश नागरिक को भेजा गया गलत शव? भारत सरकार की सफाई, ब्रिटेन में नाराजगी
Air India विमान हादसे के बाद ब्रिटिश नागरिक को भेजा गया गलत शव? भारत सरकार की सफाई, ब्रिटेन में नाराजगी

डेडलाइन देने से इनकार, कहा-'मकसद दोष मढ़ना नहीं'

ब्यूरो ने साफ तौर पर कहा कि जांच पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्षता पर आधारित है। ICAO की तय प्रक्रियाओं के तहत सभी आवश्यक अंतरराष्ट्रीय समीक्षाएं और जांच प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। तब तक किसी भी तरह की समयसीमा बताना संभव नहीं है।

AAIB ने अपने बयान में एक महत्वपूर्ण बात दोहराई कि इस जांच का प्राथमिक उद्देश्य एविएशन सेफ्टी में सुधार करना और भविष्य के लिए सबक सीखना है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था पर दोष मढ़ना या कानूनी लायबिलिटी तय करना नहीं है। ब्यूरो ने मीडिया और आम जनता से भी अपील की है कि जब तक अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आ जाते, तब तक इस संवेदनशील मामले पर मनगढ़ंत कयासों या समय से पहले किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें।

क्या हुआ था 12 जून 2025 को?

ठीक एक साल पहले, 12 जून 2025 को एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, रजिस्ट्रेशन नंबर: VT-ANB) ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गेटविक के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के महज 30 सेकंड बाद ही यह विमान अनियंत्रित हो गया और एक बड़े हादसे का शिकार हो गया।

टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान का पिछला हिस्सा (Tail Part) हवाई अड्डे के पास स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज (BJ Medical College) के हॉस्टल परिसर की एक इमारत की छत से जा टकराया। इस दर्दनाक हादसे में कुल 260 लोगों की जान चली गई थी। विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच सका था, जबकि बाकी सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जब विमान हॉस्टल की इमारत पर गिरा, तो जमीन पर मौजूद कई अन्य लोगों की भी मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

Air Canada Pilot Case: 16 साल तक 'फर्जी' लाइसेंस से उड़ाता रहा प्लेन, रिटायरमेंट के समय खुली पोल
Air Canada Pilot Case: 16 साल तक 'फर्जी' लाइसेंस से उड़ाता रहा प्लेन, रिटायरमेंट के समय खुली पोल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+