'अभी और भी बहुत कुछ होने वाला है', ईरान और इजरायल जंग के बीच बोले नेतन्याहू, परमाणु ठिकानों पर हमला

Israel Iran Conflict: ईरान और इजरायल में भीषण सैन्य संघर्ष जारी है। इजरायल के हमले के बाद ईरान ने शुक्रवार (13 जून) की देर रात इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरी। ये तेहरान के 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' अभियान के तहत किया जा रहा है। ईरानी मीडिया का दावा है कि इन मिसाइलों का एक निशाना इजरायली रक्षा मंत्रालय भी था।

इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को बढ़ाने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अभी बहुत कुछ होने वाला है। बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, "अभी और भी बहुत कुछ होने वाला है। शासन को नहीं पता कि उन्हें क्या चोट लगी है, या क्या उन्हें चोट पहुंचाएगी। यह पहले कभी इतना कमजोर नहीं रहा। पिछले 24 घंटों में हमने शीर्ष सैन्य कमांडरों, वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों, इस्लामी शासन की सबसे बेहतर सुविधा और उसके बैलिस्टिक मिसाइल के एक बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है।"

Israel Iran Conflict

इजराइल और ईरान सैन्य संघर्ष में अब-तक क्या हुआ? बड़ी बातें

🔴 इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हवाई हमला, 200 फाइटर जेट्स से कई सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस सैन्य अभियान को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' नाम दिया गया है।

🔴 ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि इजरायल दर्जनों सैन्य ठिकानों और एयरपबेस पर हमले किए गए हैं। ईरान ने इस ऑपरेशन को "ट्रू प्रॉमिस 3" का नाम दिया है।

🔴 हमले में ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा सैन्य कमांडर मारे गए, जिससे तेहरान को बड़ा झटका लगा। ईरान ने जवाबी हमला करते हुए "ट्रू प्रॉमिस 3" नाम से ऑपरेशन चलाया और 150 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 63 लोग घायल हुए हैं।

🔴ईरान ने दावा किया कि उसकी एक मिसाइल ने इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया है। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से बात कर हालात की जानकारी साझा की।

🔴 पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि कहा- "अगर परमाणु समझौते पर वापस नहीं लौटे तो बड़ा हमला झेलना पड़ेगा।"

🔴 ईरान की सेना को नया मुख्य कमांडर मिल गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई ने मेजर जनरल अमीर हातमी को कमांडर-इन-चीफ बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+