राहत की खबरः तेल की बढ़ती कीमतों में आ सकती है कमी, इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाया
जकार्ता, 18 मईः भारत में महंगे तेल से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। इंडोनेशिया पाम ऑयल के निर्यात पर लगे बैन को हटाने जा रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसका आज ऐलान किया। इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने की खबर से दुनिया भर के तेल बाजारों ने राहत की सांस ली है।
Recommended Video

भारत पाम ऑयल का बड़ा खरीदार
बतादें कि भारत पाम तेल का एक बड़ा खरीदार है। भारत अपनी खपता का अधिकांश हिस्सा इंडोनेशिया से आयात करता है। लेकिन बीते दिनों घरेलू कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को रोकने के लिए इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। स्थिति में सुधार के बाद अब इंडोनेशिया 23 मई से अपने पाम तेल निर्यात प्रतिबंध को हटाने जा रहा है।

इंडोनेशिया पाम ऑयल का सबसे बड़ा उत्पादक
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक है। यह देश भारत की सालाना करीब 70 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करता है। भारतीय घरों में खाना पकाने में पाम तेल का सीधे इस्तेमाल नहीं होता है लेकिन इसकी मौजूदगी हर जगह है। खाने के तेल से लेकर कॉस्मेटिक्स, साबुन, डिटर्जेंट जैसे एफएमसीजी उत्पाद में भी पाम तेल का खूब इस्तेमाल होता है।

28 अप्रैल को लगा था बैन
पाम ऑयल के सबसे बड़े उत्पादक देश इंडोनेशिया की सरकार ने बीते 28 अप्रैल को इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यात पर बैन के बाद से देश में स्टॉक फुल हो चुका है, अगर प्रतिबंध जारी रहता तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था। ऐसे में सरकार ने पाम ऑयल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया।

बैन से तेल आपूर्ति में हुआ सुधार
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति में सुधार हुआ है, जिसके बाद सरकार इस पर से बैन हटाने जा रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने यह फैसला पाम ऑयल उद्योग में काम करने वाले 17 मिलियन श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया है।

जरूरत का 70 फीसदी तेल होता है आयात
रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में लगभग छह मिलियन टन भंडारण क्षमता है। वहीं प्रतिबंध के बाद घरेलू स्टॉक मई की शुरुआत में ही लगभग 5.8 मिलियन टन तक पहुंच गया था। गौरतलब है कि इंडोनेशिया आमतौर पर घरेलू स्तर पर अपने वार्षिक पाम तेल उत्पादन का केवल 35 फीसदी ही उपयोग करता है। यहां बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 70 फीसदी पाम ऑयल इंडोनेशिया से ही आयात करता है। जबकि 30 फीसदी का आयात मलेशिया से होता है।

कई उत्पादों में होता है इस्तेमाल
पाम तेल का इस्तेमाल साबुन, डिटर्जेंट, कॉस्मेटिक उत्पाद, बायोफ्यूल आदि बनाने में किया जाता है। इसके अलावा रोज इस्तेमाल होने वाले उत्पादों में भी पाम तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से साबुन, शैंपू, नूडल्स, बिस्कुट, चॉकलेट आदि बनाने में किया जाता है। ऐसे में पाम तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध का असर बाकी उद्योगों के उत्पादों पर भी पड़ रहा था।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications