UAE में भारत का ‘तेल वाला मास्टरस्ट्रोक’! क्रूड स्टॉक से क्या बदल जाएगा? मोदी की डील ने बढ़ाई PAK-चीन की टेंशन

India-UAE Oil Deal: भारत ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो आने वाले समय में सिर्फ पेट्रोल-डीजल की कीमतों ही नहीं, बल्कि देश की पूरी ऊर्जा सुरक्षा की तस्वीर बदल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई (United Arab Emirates) के बीच हुई नई रणनीतिक एनर्जी डील ने दुनिया का ध्यान खींच लिया है।

इस समझौते के तहत UAE अब भारत के स्‍ट्रेटजिक पेट्रोलियम रिजर्व (Strategic Petroleum Reserve) में 3 करोड़ बैरल तक कच्चा तेल स्टोर करेगा। ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है और वैश्विक तेल बाजार लगातार अस्थिर बना हुआ है, यह समझौता भारत के लिए किसी "इमरजेंसी सुरक्षा कवच" से कम नहीं माना जा रहा।

India Strategic Petroleum UAE

भारत का तेल सुरक्षा प्लान क्या है? (India Strategic Petroleum Reserve Explained)

भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयात करने वाले देशों में शामिल है। देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है। ऐसे में अगर युद्ध, समुद्री तनाव या सप्लाई रुकने जैसी स्थिति पैदा हो जाए तो भारत पर सीधा असर पड़ता है। इसी खतरे से बचने के लिए भारत ने Strategic Petroleum Reserve यानी SPR तैयार किया है।

यह ऐसे विशाल भूमिगत भंडार होते हैं, जहां कच्चा तेल स्टोर किया जाता है ताकि संकट के समय देश की जरूरतें पूरी की जा सकें। अब UAE की सरकारी तेल कंपनी ADNOC और स्‍ट्रेटजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमेटेड के बीच हुए नए समझौते के बाद UAE भारत में अपना तेल स्टोर करेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि अब UAE की हिस्सेदारी भारत के रणनीतिक तेल भंडार में बढ़कर 30 मिलियन बैरल यानी करीब 3 करोड़ बैरल तक पहुंच जाएगी।

BRICS समिट के दौरान आपस में भिड़े ईरान-UAE के विदेश मंत्री! किस बात पर हुआ घमासान? किसने कराया शांत?
BRICS समिट के दौरान आपस में भिड़े ईरान-UAE के विदेश मंत्री! किस बात पर हुआ घमासान? किसने कराया शांत?

आखिर 3 करोड़ बैरल तेल कितना बड़ा गेमचेंजर है? (Why 30 Million Barrels Matter)

सामान्य लोगों के लिए 3 करोड़ बैरल सिर्फ एक आंकड़ा लग सकता है, लेकिन ऊर्जा सेक्टर में यह बेहद बड़ा स्टॉक माना जाता है। भारत रोजाना लाखों बैरल तेल की खपत करता है। अगर वैश्विक संकट के कारण अचानक सप्लाई रुक जाए, तो यही रिजर्व देश को कुछ समय तक राहत दे सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री रास्तों पर खतरे के बीच यह समझौता भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल ट्रांजिट रूट्स में गिना जाता है। यहां किसी भी तरह की रुकावट का असर सीधे वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ता है।

भारत और UAE दोनों ने साफ कहा है कि समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और बिना रुकावट आवाजाही बेहद जरूरी है। इसका सीधा मतलब यह है कि दोनों देश अब सिर्फ व्यापारिक साझेदार नहीं, बल्कि रणनीतिक सहयोगी की भूमिका में आगे बढ़ रहे हैं।

Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक सब महंगा,भारत में और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम
Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक सब महंगा,भारत में और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम

सिर्फ तेल नहीं, गैस और LPG पर भी बड़ा समझौता (LNG And LPG Partnership)

इस यात्रा में सिर्फ कच्चे तेल पर ही बात नहीं हुई। भारत और UAE ने भारत में स्‍ट्रेटजिक गैस रिजर्व (Strategic Gas Reserve) बनाने पर भी साथ काम करने का फैसला किया है। इसके अलावा Indian Oil Corporation और ADNOC के बीच लंबी अवधि तक LPG सप्लाई को लेकर भी समझौता हुआ है।

इसका असर आने वाले समय में घरेलू गैस सप्लाई और रसोई गैस बाजार पर भी दिखाई दे सकता है। भारत लगातार अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने की दिशा में काम कर रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय संकटों का असर आम लोगों पर कम पड़े।

मोदी की अबू धाबी यात्रा में और क्या-क्या हुआ? (Modi UAE Visit Big Announcements)

ऊर्जा समझौते के अलावा UAE ने भारत में 5 अरब डॉलर तक के निवेश का भी ऐलान किया है। यह निवेश बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंस सेक्टर में किया जाएगा।

इसके साथ ही रक्षा, समुद्री सहयोग, जहाज निर्माण और एडवांस कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच नए समझौते हुए हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि भारत और UAE अपने रिश्तों को सिर्फ तेल कारोबार तक सीमित नहीं रखना चाहते।

प्रधानमंत्री मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohamed bin Zayed Al Nahyan) के बीच हुई बातचीत में क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर भी फोकस रहा। भारत ने UAE पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उसके साथ एकजुटता दिखाई।

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा? (Impact On India Economy)

इस डील का सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि भविष्य में अगर वैश्विक संकट के कारण तेल सप्लाई प्रभावित होती है, तब भी भारत के पास बैकअप मौजूद रहेगा। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक होने वाले बड़े झटकों को कुछ हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि तुरंत पेट्रोल सस्ता हो जाएगा, लेकिन लंबे समय में यह कदम भारत को ऊर्जा संकट से बचाने में मदद करेगा। इससे भारत की बार्गेनिंग पावर भी मजबूत होगी और देश को तेल सप्लाई के मामले में ज्यादा स्थिरता मिलेगी।

भारत-UAE रिश्ते अब नए दौर में (India UAE Strategic Partnership)

पिछले कुछ वर्षों में भारत और UAE के रिश्ते तेजी से मजबूत हुए हैं। व्यापार, निवेश, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में दोनों देश लगातार करीब आए हैं। अब ऊर्जा सुरक्षा में इतनी बड़ी साझेदारी यह दिखाती है कि दोनों देशों का रिश्ता सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक स्तर पर भी काफी गहरा हो चुका है।

दुनिया में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच भारत अपने ऊर्जा स्रोतों को सुरक्षित करने की जिस रणनीति पर काम कर रहा है, UAE के साथ यह समझौता उसी दिशा में एक बड़ा और दूरगामी कदम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+