Swapna Barman कौन हैं? TMC का दावा— BJP समर्थकों ने फूंका गोल्ड मेडलिस्ट का घर
Who is Swapna Barman? तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बीजेपी के "गुंडों" ने स्वप्ना बर्मन के घर में आग लगा दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "भारत ने आपको निराश किया, प्रिय स्वप्ना।"
बनर्जी ने कहा कि जिस खिलाड़ी ने देश के लिए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, आज उसे राजनीतिक पसंद के कारण हिंसा और डर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करने की वजह से स्वप्ना और उनके परिवार को निशाना बनाया गया।

घर में आग लगाने का आरोप
रिपोर्टों के अनुसार, 15 मई को स्वप्ना बर्मन की उस संपत्ति में आग लगा दी गई, जो उनके मौजूदा घर के पास स्थित थी और टिन शेड से बनी हुई थी। बताया गया कि उस घर में उनके भाई रहते थे। स्वप्ना ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने मीडिया से कहा, "पहले मुझे लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई सच में घर में आग लगा देगा।"
हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि उन्हें शक है कि "कोई बहुत करीबी व्यक्ति" इस घटना के पीछे हो सकता है।
पुलिस ने शुरू की जांच
जिला पुलिस प्रशासन ने आग लगने की घटना की पुष्टि की है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।
कौन हैं Swapna Barman?
भारतीय एथलेटिक्स की दुनिया में स्वप्ना बर्मन एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से आने वाली स्वप्ना ने साल 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। वह एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। इससे पहले उन्होंने 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2019 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
2026 में राजनीति में की एंट्री
स्वप्ना बर्मन ने 27 फरवरी 2026 को All India Trinamool Congress (TMC) का दामन थामा था। पार्टी ने उन्हें जलपाईगुड़ी जिले की राजगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार Dinesh Sarkar के हाथों 21 हजार से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
रेलवे नौकरी से क्यों की गईं बर्खास्त?
राजनीति में सक्रिय होने के बाद स्वप्ना बर्मन विवादों में भी आ गई थीं। वह उत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन में कर्मचारी थीं। सरकारी सेवा नियमों के अनुसार कर्मचारियों को सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं होती। आरोप था कि उन्होंने औपचारिक इस्तीफा दिए बिना टीएमसी जॉइन कर ली थी। इसी आधार पर उन्हें रेलवे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
India FAILED YOU, dear Swapna. @Swapna_Barman96
The first Indian heptathlete to win an Asian Games Gold Medal for the nation, Swapna Barman carried India’s flag with pride on the global stage. She later joined the Trinamool Congress with the hope of serving people and was our… pic.twitter.com/si4QVh2tOJ
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) May 16, 2026












Click it and Unblock the Notifications