रियान पराग फिर विवादों में, फोटो खिंचवाने आए बच्चे को कहा साइड हट, दोनों हाथों से उठाकर किया किनारे

Riyan Parag: ड्रेसिंग रूम में वैपिंग करते हुए पकड़े जाने वाले रियान पराग के लिए विवाद कोई नई बात नहीं है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। खुद को किसी स्टार से कम नहीं मानाने वाले रियान पराग ने एक नन्हे फैन के साथ बदतमीजी भरा बर्ताव किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल सक छोटे बच्चे ने पराग को देखकर फोटो लेने की इच्छा जाहिर कर दी थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को यह बात जरा भी पसंद नहीं आई। रियान पराग ने बच्चे की बात नहीं सुनते हुए उसे अपने हाथों से साइड में कर दिया।

Riyan Parag

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सुरक्षा के बीच जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि तभी एक छोटा फैन भीड़ से निकलकर उनके करीब पहुंच जाता है और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करता है। बच्चा लगातार सुरक्षा घेरे के बीच पराग के साथ चलने की कोशिश करता रहा। वह किसी तरह उनके एकदम करीब चला जाता है और फोटो के लिए कहता है।

बच्चे को खुद हटाकर चले गए

रियान ने उसे दूर रहने का इशारा किया और साइड में जाने के लिए कहा, लेकिन जब बच्चा फिर भी नहीं रुका तो उन्होंने उसे पकड़कर दूसरी तरफ हटा दिया और आगे बढ़ गए। कैमरे में यह पल कैद हो गया। बच्चे को साइड में हटाने से पहले रियान पराग ने यह भी कहा कि साइड में हट। इसके बाद लोगों को उनका बर्ताव पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूजर्स ने कहा कि बतौर कप्तान पराग को देखना चाहिए कि एक बच्चे के साथ कैसे पेश आना है। उनकी जमकर आलोचना देखने को मिली। हालांकि आलोचना तो उनकी पहले से होती आ रही है।

खराब रहा है प्रदर्शन

हर समय अपने एटीट्यूड में रहने वाले रियान पराग का प्रदर्शन इस सीजन एकदम लचर रहा है। 11 मुकाबले खेलने के बाद उनके बल्ले से मुश्किल से 258 रन आए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतके देखने को मिले हैं। इस खेल के बाद उनको टीम में रखने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+