PM Modi Norway visit: 'बातचीत से ही निकलेगा यूक्रेन और मिडल ईस्ट संकट का हल', ओस्लो में बोले पीएम मोदी

PM Modi Norway visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे। यह 43 साल में किसी भारतीय पीएम का पहला नॉर्वे दौरा है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक नया मोड़ माना जा रहा है। ओस्लो पहुंचने पर वहां के प्रधानमंत्री योनास गहर स्टोर ने खुद एयरपोर्ट पर आकर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया।

दोनों नेताओं के बीच हुई इस खास मुलाकात में व्यापार, पर्यावरण और सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर खुलकर बात हुई। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और नॉर्वे के आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को एक बिल्कुल नए लेवल पर ले जाने की कोशिश है।

PM Modi Norway visit

India Norway bilateral meeting: द्विपक्षीय बैठक में व्यापार और पर्यावरण पर बड़ा फैसला

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा आपसी बिजनेस और ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना था। भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच हुए नए समझौते के बाद दोनों देशों के व्यापार में एक नया उछाल आने की उम्मीद है। बैठक में इस बात पर खास चर्चा हुई कि नॉर्वे का पेंशन फंड भारत के शेयर बाजार और विकास कार्यों में निवेश बढ़ाएगा। इसके साथ ही, दोनों देशों ने पर्यावरण को बचाने के लिए मिलकर काम करने का वादा किया है।

ये भी पढे़ं: PM Modi Sweden Visit: समुद्री सुरक्षा से लेकर AI तक! भारत-EU और स्वीडन के बीच ऐतिहासिक समझौता

हिंद महासागर की सुरक्षा में अब नॉर्वे भी साथ

इस बैठक का सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि नॉर्वे अब भारत की पहल 'इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव' (IPOI) से जुड़ गया है। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों ही देश समंदर के मामले में काफी मजबूत हैं। अब दोनों मिलकर समुद्री सुरक्षा, मरीन इकोनॉमी (समुद्री व्यापार) और क्षमता बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा, दोनों देशों ने मिलकर अन्य विकासशील देशों की मदद के लिए एक खास 'त्रिकोणीय विकास सहयोग समझौता' भी साइन किया है।

पीएम मोदी का भाषण: आतंकवाद के खिलाफ सच्ची दोस्ती को सलाम

बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से उन्हें अपना दौरा टालना पड़ा था। उस कठिन समय में नॉर्वे जिस तरह भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा, उसने अपनी सच्ची दोस्ती साबित की है। मोदी ने आतंकवाद को खत्म करने की बात दोहराई और कल होने वाले नॉर्वे के 'संविधान दिवस' पर भारत की ओर से बधाई दी।

ये भी पढे़ं: Crown Princess Victoria: कौन हैं क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया? PM Modi को दिया खास तोहफा, चर्चा में क्यों आईं?

यूक्रेन और मिडल ईस्ट संकट पर शांति का संदेश

अपने भाषण में पीएम मोदी ने दुनिया भर में चल रहे युद्ध और तनावों पर भी भारत का नजरिया साफ रखा। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) के हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश मानते हैं कि हथियारों या लड़ाई से किसी भी समस्या का हल नहीं निकल सकता। मोदी ने जोर देकर कहा कि बातचीत और कूटनीति (डिप्लोमेसी) ही शांति का एकमात्र रास्ता है और भारत जंग को रोकने तथा शांति बहाल करने की हर कोशिश के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+