Pakistan Bangladesh JF 17 Deal: बांग्लादेश के जरिए पाकिस्तान ने दिया ऐसा झटका, भारत की बढ़ सकती है टेंशन
Pakistan Bangladesh JF 17 Deal: पाकिस्तान का बांग्लादेश को JF-17 लड़ाकू विमान का सिम्युलेटर सौंपना दक्षिण एशिया की राजनीति में एक बड़ा मोड़ है। मोहम्मद यूनुस के बाद आई तारिक रहमान की नई सरकार से भारत को उम्मीदें थीं, लेकिन ढाका का यह कदम दिखाता है कि वह पाकिस्तान के करीब जा रहा है।
सिम्युलेटर मिलने का सीधा मतलब है कि बांग्लादेशी पायलटों को इस विमान को उड़ाने की ट्रेनिंग जमीनी स्तर पर शुरू हो गई है। यह घटनाक्रम भारत के पूर्वी मोर्चे (Eastern Front) पर सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाने वाला है, क्योंकि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग तेजी से मजबूत हो रहा है।

Pakistan Bangladesh Defense Ties: सिम्युलेटर की डिलीवरी क्यों है इतनी खास?
यह डिलीवरी केवल एक कूटनीतिक तोहफा नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच होने वाली बड़ी डिफेंस डील का पहला कदम है। मई 2026 में ढाका में हुई दोनों देशों की वायु सेनाओं की बैठक के तुरंत बाद यह फैसला सामने आया। इस सिम्युलेटर की मदद से बांग्लादेशी पायलट असली विमान आने से पहले ही उसे उड़ाने और संभालने में माहिर हो जाएंगे। इससे भविष्य में जब भी विमानों की डिलीवरी होगी, तो उन्हें सेना में शामिल करना बेहद आसान और सुचारू हो जाएगा।
ये भी पढे़ं: Lahore Places Renamed: पाकिस्तान में सनातन युग की वापसी! बाबरी चौक बना 'जैन मंदिर', इस्लामपुरा हुआ 'कृष्णनगर'
पाकिस्तान और बांग्लादेश का बढ़ता सैन्य तालमेल
ढाका में हुई बैठक में पाकिस्तान की तरफ से कोई साधारण अधिकारी नहीं, बल्कि 'ऑपरेशनल डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ' और 'स्ट्रेटेजिक कमांड' के कमांडर औरंगजेब अहमद जैसे बेहद हाई-रैंकिंग अधिकारी शामिल हुए थे। सैन्य जानकारों का मानना है कि इतने बड़े अफसरों की मौजूदगी साफ इशारा करती है कि यह कोई औपचारिक मुलाकात नहीं थी। इसके पीछे दोनों देशों के गहरे रणनीतिक, कमर्शियल और मिलिट्री हित जुड़े हुए हैं, जो आने वाले समय में और मजबूत होंगे।
कितनी बड़ी हो सकती है JF-17 की डील?
हालांकि अभी तक दोनों देशों के बीच विमान खरीदने का कोई अंतिम औपचारिक समझौता (फॉर्मल डील) नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए शुरुआत में 16 से 24 JF-17 थंडर ब्लॉक-III विमान खरीद सकता है, जिसकी कीमत करीब 400 से 700 मिलियन डॉलर हो सकती है। भविष्य में बांग्लादेश इन विमानों की संख्या को बढ़ाकर 48 तक करने की योजना पर काम कर रहा है।
ये भी पढे़ं: Indus Waters Treaty: इंटरनेशनल कोर्ट को भारत ने दिखाई औकात, फैसले को कूड़ेदान में फेंका, टेंशन में पाकिस्तान
क्या होता है सिम्युलेटर और इसके फायदे?
सिम्युलेटर असल में जमीन पर बना एक हाई-टेक कॉकपिट होता है, जो पायलट को बिना हवा में गए असली फाइटर जेट उड़ाने का 3D अनुभव देता है। इसमें असली विमान जैसे ही कंट्रोल, स्क्रीन और स्विच होते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पायलट बिना किसी क्रैश या जान के खतरे के आपातकालीन स्थितियों (जैसे इंजन फेल होना) से निपटना सीख जाते हैं। साथ ही, इसमें असली ईंधन और हथियार खर्च नहीं होते, जिससे पैसों की भारी बचत होती है।












Click it and Unblock the Notifications