Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक सब महंगा,भारत में और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम

India Price hike May 2026 (Inflation Attack): भारत में पिछले कुछ दिन आम आदमी की जेब पर किसी 'सर्जिकल स्ट्राइक' से कम नहीं रहे हैं। एक तरफ जहां लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महंगाई के चौतरफा हमले ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। सोने-चांदी की चमक महंगी हुई तो घर के किचन में आने वाले दूध-ब्रेड ने भी अपने तेवर बदल लिए। इतना ही नहीं पिछले 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम दो बार बढ़े। सीएनजी की कीमतें भी दो बार बढ़ी हैं।

आने वाले हफ्तों में हमें महंगाई के कुछ और झटके लग सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां, रसायन, मशीनरी, उर्वरक, खाद्य तेल और एयरलाइन टिकट सब महंगा होगा। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ेगी, जिससे सीधे तौर पर अनाज और सब्जियों के दाम बढ़ेंगे। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी उछाल आने की संभावना है, जिससे हवाई सफर महंगा हो सकता है। ऑनलाइन डिलीवरी से लेकर कूरियर चार्जेस तक में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आइए समझते हैं कि पिछले दो दिनों में क्या-क्या महंगा हुआ है और आने वाले समय में और क्या-क्या महंगा होने वाला है।

Inflation Attack India

🟡देश में अब तक क्या-क्या महंगा हो चुका है?

▶️1. सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग: (The Gold and Silver Price Surge)

महंगाई की शुरुआत हुई सोने से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए जनता से अपील की थी कि वे कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से बचें। इस अपील के तुरंत बाद सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) बढ़ा दी।

जैसे ही ड्यूटी बढ़ने की खबर बाजार में आई, सोने और चांदी की कीमतों ने रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ ली। घरेलू मार्केट (MCX) में सोना देखते ही देखते 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया, वहीं चांदी की कीमतों में भी 22,000 रुपये प्रति किलो तक का भारी उछाल देखा गया। मिडिल क्लास परिवारों के लिए अब जेवर बनवाना एक दूर का सपना लगने लगा है।

Petrol-Diesel: 2014 से अब तक कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? कब-कब कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट
Petrol-Diesel: 2014 से अब तक कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? कब-कब कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट

▶️2. रसोई का बजट बिगड़ा, दूध हुआ महंगा: (Milk Price Hike|Amul and Mother Dairy Raise Rates)

देश की दो सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों, अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने अपने पैकेट बंद दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। यह नई दरें 14 मई से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। भले ही 2 रुपये सुनने में कम लगें, लेकिन एक औसत परिवार के लिए महीने के अंत में यह एक बड़ा अंतर पैदा करता है। जानकारों का मानना है कि चारे की बढ़ती लागत और ट्रांसपोर्टेशन खर्च की वजह से डेयरी कंपनियों ने यह बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है।

Gold Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के दूसरे दिन सोना और कितना हुआ महंगा? दिल्ली से चेन्नई तक लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के दूसरे दिन सोना और कितना हुआ महंगा? दिल्ली से चेन्नई तक लेटेस्ट रेट

▶️3. पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी: (Fuel Price Explosion)

सबसे बड़ा झटका 15 मई की सुबह लगा, जब तेल कंपनियों ने लंबे समय के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला किया। देशभर में ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक का भारी इजाफा किया गया है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक, हर शहर में अब गाड़ी चलाना महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल अब 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की कीमतों में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब माल ढुलाई महंगी होगी और आने वाले दिनों में सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़ने तय हैं।

▶️4. सीएनजी भी हुई आउट ऑफ कंट्रोल: (CNG Price Hike)

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल मानी जाने वाली सीएनजी (CNG) ने भी मध्यम वर्ग को नहीं बख्शा। मुंबई के बाद दिल्ली में भी सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में अब सीएनजी 79.09 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि मुंबई में यह 84 रुपये तक पहुंच गई है। ऑटो, टैक्सी और बस चलाने वालों के लिए यह एक बड़ी मार है, जिसका सीधा असर अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के किरायों पर पड़ेगा।

🟡 अब समझिए क्या-क्या चीजें और हो सकती हैं महंगी? और क्यों?

वस्तु / सेवा संभावित असर जोखिम
LPG सिलेंडर (घरेलू) कमर्शियल में ₹993 बढ़ा; घरेलू पर भी दबाव, WPI में LPG महंगाई 10.92% हुई ज्यादा
हवाई टिकट घरेलू टिकट औसत ₹1,500 और इंटरनेशनल ₹15,000 महंगे; आगे 10-20% और बढ़ सकते हैं ज्यादा
खाद / उर्वरक नाइट्रोजन उर्वरक 2024 के स्तर से दोगुना; फॉस्फेट 50% तक महंगा हो सकता है ज्यादा
खाद्य तेल (वनस्पति) FAO का वैश्विक खाद्य मूल्य सूचकांक लगातार तीसरे माह बढ़ा; vegetable oil में सबसे तेज उछाल ज्यादा
रेस्टोरेंट / खाने का बिल LPG की कमी और ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने से होटल-रेस्टोरेंट महंगाई 2.88% से 4.20% पहुंची ज्यादा
खाद्यान्न / सब्जियां उर्वरक की कमी से फसल उत्पादन घट सकता है; El Niño + मानसून पर भी नज़र मध्यम
दवाइयां / फार्मा Sulfuric acid और रसायन महंगे हुए; आयात लागत बढ़ने से दवाओं पर असर संभव मध्यम
पेंट / स्पेशलिटी केमिकल एनर्जी सप्लाई चेन बाधित; इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कीमतें ऊपर जाएंगी मध्यम
टायर कच्चे माल और एनर्जी लागत में बढ़ोतरी से टायर सेक्टर पर दबाव मध्यम
इलेक्ट्रॉनिक्स / मशीनरी कमज़ोर रुपये से आयात महंगा; रुपया एशिया की सबसे कमज़ोर मुद्राओं में मध्यम
बासमती चावल (निर्यात) ईरान को निर्यात प्रभावित; भारत के कुल व्यापार का लेकिन सेक्टर पर असर नज़र रखें
हीरा (cut & polished) इज़रायल-ईरान संघर्ष से डायमंड ट्रेड लिंक्स प्रभावित नज़र रखें
विदेश यात्रा / होटल PM मोदी ने 1 साल विदेश यात्रा टालने की अपील की; विदेशी मुद्रा बचाने की कोशिश नज़र रखें


▶️1. हवाई टिकट: 10-20% और महंगे हो सकते हैं

  • वेस्ट एशिया संकट से Aviation Turbine Fuel (ATF) की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे घरेलू हवाई टिकट औसतन ₹1,500 और अंतरराष्ट्रीय टिकट ₹15,000 तक महंगे हो गए हैं।
  • News9live के मुताबिक SNVA Traveltech के चेयरमैन आलोक के. सिंह ने चेतावनी दी है कि ईंधन की लागत में 8-9% की बढ़ोतरी से एयरलाइंस की कुल परिचालन लागत में 20-25% का दबाव आया है। अगले 6-8 हफ्तों में व्यस्त रूटों पर किराए में और 5-10% वृद्धि हो सकती है।
  • WanderOn के CEO गोविंद गौर ने कहा है कि अगर तेल की ऊंची कीमतें बनी रहीं, तो अगले 2-3 महीनों में हवाई किराए में कुल 10-20% की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

▶️2. खाने का तेल, दालें और किराना: आयात महंगा होगा

  • कमजोर होते रुपये के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां, रसायन, मशीनरी, उर्वरक, खाद्य तेल और एयरलाइन टिकट जैसे आयात-निर्भर उत्पाद और महंगे हो सकते हैं।
  • SBI रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक FAO का वैश्विक खाद्य मूल्य सूचकांक अप्रैल में लगातार तीसरे महीने बढ़ा है, और वनस्पति तेल की कीमतों में सबसे तेज उछाल देखा गया है।
  • FMCG कंपनियां खाद्य तेल के दाम 5% से 6% तक बढ़ा सकती हैं। सूरजमुखी तेल और पाम ऑयल की कीमतों में पहले ही तेज उछाल दिख चुका है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से मंगाता है, इसलिए कच्चे तेल, डॉलर और शिपिंग कॉस्ट बढ़ने का सीधा असर किचन बजट पर पड़ रहा है।

▶️ 3. रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी, 10% तक बढ़ेंगे दाम

साबुन, शैंपू, बिस्किट, पैकेज्ड फूड और दूसरी FMCG चीजों के दाम आने वाले महीनों में बढ़ सकते हैं। बड़ी कंपनियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग और कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है। कई कंपनियां या तो सीधे कीमतें बढ़ा सकती हैं या फिर पैकेट का वजन कम कर सकती हैं।

India Price hike May 2026

▶️4. दवाइयां और केमिकल्स और प्लास्टिक

  • पैरासिटामॉल जैसी सामान्य दवाओं का कच्चा माल कुछ ही 15 दिनों में ₹250 से ₹450 प्रति किलो हो गया। फार्मा कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ महीनों में दवाओं की कीमतें बढ़ सकती हैं और सप्लाई सामान्य होने में लंबा समय लग सकता है।
  • Crisil Ratings की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट एशिया संकट के बढ़ने पर स्पेशलिटी केमिकल्स, पेंट, एविएशन और टायर सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। सल्फ्यूरिक एसिड (Sulfuric acid) की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं, जो दवा और उर्वरक उद्योग दोनों में इस्तेमाल होती है।
  • प्लास्टिक की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर मेडिकल सेक्टर पर भी दिख सकता है। सीरिंज, IV बोतल, डायग्नोस्टिक किट और दवाओं की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक महंगा हो चुका है। यानी इलाज से जुड़े कई सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

▶️4. खाद-उर्वरक और खेती: खाद्य संकट की आहट

  • ADB के मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने PTI को दिए इंटरव्यू में चेतावनी दी है कि उर्वरक की बढ़ती कीमतें किसानों को खाद का उपयोग कम करने पर मजबूर कर सकती हैं, जिससे फसल उत्पादन घटेगा और खाद्य कीमतें बढ़ेंगी।
  • Morningstar के विश्लेषक सेठ गोल्डस्टीन के अनुमान के मुताबिक, नाइट्रोजन उर्वरक की कीमतें 2024 के स्तर से दोगुनी हो सकती हैं, जबकि फॉस्फेट की कीमतों में 50% तक उछाल संभव है।
  • GIS Reports के विश्लेषण के मुताबिक भारत में जून में मुख्य कृषि सीजन शुरू होने वाला है, और उर्वरक की कमी देश की खाद्य आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

भारत इस वक्त एक कठिन आर्थिक दौर से गुजर रहा है। जहां एक तरफ वैश्विक युद्ध और सप्लाई चेन की दिक्कतें हैं, वहीं दूसरी तरफ घरेलू खपत पर महंगाई का दबाव बढ़ रहा है। अगले कुछ महीने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं, जहां बचत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+