Shashikant Suthar: कौन हैं शशिकांत सुथार, जिन्होंने हिला दी NTA की कुर्सी? AI के जरिए किया पेपर लीक को बेनकाब

Shashikant Suthar: देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर मचे बवाल के बीच एक नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। ये नाम है सीकर के टीचर शशिकांत सुथार (Shashikant Suthar) का। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें इस पूरे मामले का 'व्हिसलब्लोअर' बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सबसे पहले उन्होंने ही इस बात को पकड़ा कि परीक्षा से पहले सवाल बाहर पहुंच चुके थे।

एक साधारण PDF से शुरू हुई उनकी शंका अब देश की सबसे बड़ी शिक्षा जांच में बदल चुकी है। NTA, राजस्थान SOG और CBI तक उनसे संपर्क कर चुकी हैं। हालांकि, सुथार अभी कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है। लेकिन जिस तरह उन्होंने पेपर लीक पर सवाल उठाए, उसने पूरे देश में हलचल मचा दी।

Shashikant Suthar

कौन हैं शशिकांत सुथार? (Who is Shashikant Suthar)

शशिकांत सुथार राजस्थान के सीकर में रहने वाले एक केमिस्ट्री शिक्षक हैं। वे गुरुकृपा कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे और छात्रों के बीच केमिस्ट्री विषय के लिए जाने जाते हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर इलाके के रहने वाले हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने की वजह से वे NEET परीक्षा के पैटर्न और सवालों को करीब से समझते हैं।

ये भी पढ़ें: Shivraj Motegaonkar: कौन है 'M Sir' शिवराज मोटेगांवकर? गोल्ड मेडलिस्ट टीचर कैसे फंसा NEET पेपर लीक कांड में?

कैसे हुआ पेपर लीक का शक?

सुथार ने दावा किया कि 3 मई को NEET परीक्षा खत्म होने के बाद उनके एक परिचित ने उन्हें एक 'गेस पेपर' की PDF दिखाई। उस व्यक्ति ने उनसे पूछा कि क्या इस PDF में दिए गए सवाल असली परीक्षा में भी आए हैं। जब सुथार ने उस PDF को ध्यान से देखा तो वे हैरान रह गए। उनका दावा है कि केमिस्ट्री के कई सवाल बिल्कुल वैसे ही थे, जैसे असली परीक्षा में पूछे गए थे।

AI से कराया सवालों का मिलान

सिर्फ अंदाजे के आधार पर बात आगे बढ़ाने के बजाय सुथार ने तकनीक का सहारा लिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से गेस पेपर और असली प्रश्नपत्र की तुलना कराई। उनके मुताबिक तुलना में कई सवाल हूबहू एक जैसे निकले। इसके बाद उन्हें लगा कि मामला सामान्य नहीं है और इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंचनी चाहिए।

पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार शशिकांत सुथार ने उन्हें बताया कि वे 3 मई की रात को ही उद्योग नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरा मामला समझाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उनसे लिखित शिकायत मांगी। देर रात होने की वजह से वे वहां से लौट गए और बाद में शिकायत देने की बात कही।

जांच एजेंसियों ने किया संपर्क

सुथार का कहना है कि मामला सामने आने के बाद NTA अधिकारियों ने फोन पर उनसे संपर्क किया। उन्होंने अपने पास मौजूद सारी जानकारी साझा की। इसके बाद राजस्थान SOG और CBI अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात की। जांच एजेंसियां उनसे यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली और मामला कितने बड़े स्तर तक फैला हुआ है।

कैमरे से दूरी क्यों बना रहे हैं?

शशिकांत सुथार अभी कैमरे पर आने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और वे किसी तरह की परेशानी नहीं चाहते। उनका कहना है कि उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है। यही वजह है कि वे सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बयान देने से बच रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

NEET पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग शशिकांत सुथार की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें वह व्यक्ति बता रहे हैं जिसने सबसे पहले पूरे मामले पर सवाल उठाए। कुछ लोग उन्हें छात्रों की आवाज भी कह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कथित गड़बड़ी को नजरअंदाज करने के बजाय अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की।

NEET सिस्टम पर भी उठाए सवाल

सुथार ने सिर्फ पेपर लीक का दावा ही नहीं किया, बल्कि परीक्षा सिस्टम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ CBT मोड पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। उन्होंने सुझाव दिया कि NEET परीक्षा को दो चरणों में कराया जाना चाहिए, जैसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं होती हैं। उनके मुताबिक इससे बड़े स्तर की गड़बड़ियों को रोकने में मदद मिल सकती है।

कई राज्यों तक पहुंची जांच

पेपर लीक विवाद बढ़ने के बाद NTA को 22 लाख से ज्यादा छात्रों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं CBI और दूसरी जांच एजेंसियां राजस्थान, बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में जांच कर रही हैं। अब तक इस मामले में कम से कम 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: NEET UG Controversy: दिग्विजय सिंह की कमेटी ने NTA चीफ को किया तलब, क्या बदल जाएगा मेडिकल परीक्षा का सिस्टम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+