कश्मीर मुद्दे पर UNHRC में भारत ने पाकिस्तान की लगाई लताड़, पानी मांगते दिखे पाकिस्तानी प्रतिनिधि

UNHRC: भारत ने एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की जम कर फटकारा। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर उसकी जमकर क्लास लगाई।

भारत ने 58वीं सत्र की सातवीं बैठक में तीखा हमला करते हुए पाकिस्तान को एक असफल राज्य बताया। कहा कि, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है।

UNHRC

'पाकिस्तान के प्रतिनिधि कश्मीर को लेकर झूठ फैला रहे हैं'

58वीं मानवाधिकार परिषद के सत्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा, 'भारत, पाकिस्तान द्वारा की गई निराधार और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों के जवाब में अपना उत्तर देने का अधिकार प्रयोग कर रहा है।

'यह अफसोसजनक है कि पाकिस्तान के तथाकथित नेता और प्रतिनिधि कश्मीर को लेकर झूठ फैला रहे हैं। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के संघ शासित क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न अंग है हमेंशा रहेंगे।'

'कश्मीर में हुए अभूतपूर्व राजनीतिक'

उन्होंने आगे कहा कि, 'पिछले कुछ वर्षों में जम्मू और कश्मीर में हुए अभूतपूर्व राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास खुद ही इसका प्रमाण हैं। ये सफलताएं इस बात का सबूत हैं कि जनता सरकार की प्रतिबद्धता पर विश्वास करती है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद से प्रभावित ये क्षेत्र सामान्य स्थिति में आने का प्रयास कर रही है।'

'पाकिस्तान आतंकवादियों का आश्रय स्थल'

मानवाधिकार परिषद में भारत के प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने कहा कि,पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां मानवाधिकार उल्लंघन, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और लोकतांत्रिक मूल्यों का क्षरण करना उनकी की नीतियां बन गई हैं।

'पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को आश्रय देता है, पाकिस्तान किसी को उपदेश देने की स्थिति में नहीं है।'

ये भी पढ़ें Pakistan की हार के बाद बुरी तरह टूट गए Sania Mirza के एक्स हसबैंड, LIVE शो में रोक नहीं पाए आंसू

'पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मदद पर जीवित है'

पाकिस्तान को भारत के प्रति घृणा के बजाय,अपने नागरिकों को बेहतर शासन और न्याय प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस परिषद का समय एक असफल राज्य द्वारा बर्बाद किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मदद पर जीवित रहता है।

इसकी शासन व्यवस्था अयोग्यता की मिसाल है। जबकि भारत लोकतंत्र, प्रगति और अपने लोगों की गरिमा सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+