Pakistan की हार के बाद बुरी तरह टूट गए Sania Mirza के एक्स हसबैंड, LIVE शो में रोक नहीं पाए आंसू
IND vs PAK: विराट कोहली (Virat Kohli) ने दुबई में अपना 51वां वनडे शतक जड़कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 'किंग कोहली' की दमदार पारी की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। भारत ने 242 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में लगभग जगह पक्की कर ली।
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के एक्स हसबैंड शोएब मलिक (Shoaib Malik) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व ऑलराउंडर को एक गाना गाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी।

वायरल वीडियो में मलिक अन्य साथियों के साथ बातचीत के दौरान गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान के स्टार शोएब अख्तर जब उनसे कहते हैं कि मलिक आज के मैच के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे तो इसके जवाब में सानिया मिर्जा के पूर्व पति गाना गाते हुए कहते है कि, 'दिल के अरमा आंसुओं में बह गए हम वफा करके भी तन्हा रह गए।'
यूजर्स ने जमकर लिए मजे
शोएब मलिक का यह हल्का-फुल्का पल फैंस के बीच चर्चा की विषय बन गया है, जिस पर अब रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है। लोग पाक की हार और मलिक के रिएक्शन पर जमकर मजे ले रहे हैं।
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में रणनीति उम्मीद के मुताबिक नहीं चली। भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के कारण टीम 241 रन पर सिमट गई। सऊद शकील 62 रन बनाकर पाकिस्तान के टॉप स्कोरर बने। जबकि रिजवान खुद अर्धशतक नहीं बना सके। अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, क्योंकि कोई भी 40 रन से अधिक रन नहीं बना सका।
भारत की शुरुआत में रोहित शर्मा के 20 रन पर आउट होने से टीम की स्थिति खराब रही। शाहीन अफरीदी ने उन्हें आउट कर दिया। हालांकि, शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत को जीत की दौड़ में बनाए रखा।
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की साझेदारी ने निर्णायक मोड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। कोहली का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उनके 51वें वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications