Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हांगकांग में मीडिया किंग की गिरफ्तारी को ट्रंप ने बताया खतरनाक, चीन के नए कानून के तहत हुए थे अरेस्‍ट

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हांगकांग के नए सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किए गए मीडिया टायकून जिमी लाइ की गिरफ्तारी को एक खतरनाक घटना करार दिया है। जिमी लाइ, चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बड़े आलोचक हैं और चीनी सुरक्षा कानून के विरोध में उतरे हैं। वह हांगकांग के सबसे बड़े टेबलॉयड एप्‍पल डेली के मालिक हैं। उन्‍हें और उनके दोनों बेटों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बुधवार को उन्‍हें जमानत दे दी गई।

donald-trump.jpg

नए कानून के बाद लगातार बढ़ रहा है तनाव

डोनाल्‍ड ट्रंप ने लाइ की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्‍होंने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि यह एक खतरनाक चीज है।' चीन की तरफ से आए नए सुरक्षा कानून के बाद अमेरिका और ब्रिटेन के साथ उसका तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों ही देशों ने हांगकांग को मिले विशेष व्‍यापारिक दर्जे को खत्‍म कर दिया है। जिमी के करीबी मार्क सिमोन ने ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। उन्‍होंने लिखा था, 'जिमी लाइ को इस समय विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत होने की वजह से गिरफ्तार किया जा रहा है। हांगकांग पुलिस की तरफ से बताया गया है कि अब तक सात लोगों को राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी पर सुरक्षा कानून के उल्‍लंघन का आरोप है। हालांकि पुलिस ने इन सात लोगों का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया। लाइ के अखबार एप्‍पल डेली को हांगकांग में चीनी सरकार का बड़ा आलोचक माना जाता है। पुलिस ने लाई और उनके बेटों के घर की तलाशी भी ली थी। तीन जुलाई को भी हांगकांग पुलिस ने एक ऑनलाइन पोस्‍ट की वजह से चार लोगों को गिरफ्तार किया था। नए सुरक्षा कानून के तहत हांगकांग पुलिस की यह पहली कार्रवाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+