SRH के लिए पहले ही मैच में Ishan Kishan ने रचा इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड, रैना ने दिया विस्फोटक बयान

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के नए कप्तान ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया। ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद फैंस को थी। चोटिल पैट कमिंस की जगह कप्तानी संभाल रहे ईशान ने टीम को मुश्किल से निकाला और अपनी पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी।

ईशान किशन ने रचा इतिहास (IPL 2026 RCB vs SRH)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम जब जैकब डफी की घातक गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा रही थी। तब ईशान के बल्ले ने आग उगली। 27 साल और 253 दिन की उम्र में मैदान पर उतरते ही ईशान किशन ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वे सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान बन गए हैं।

IPL 2026 1

आईपीएल करियर के 3000 रन पूरे

ओवरऑल लिस्ट में वे दूसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 2018 में मात्र 27 साल और 244 दिन की उम्र में कप्तानी की थी। ईशान महज 9 दिनों के अंतर से विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ईशान किशन ने अपनी पारी में वर्ल्ड कप 2026 वाली लय बरकरार रखी। उन्होंने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 80 रन बनाकर आउट हुए, जहां आरसीबी के गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने उन्हें फिल साल्ट के हाथों कैच कराया। अपनी इस पारी के दौरान ईशान ने आईपीएल करियर के 3000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने यह मुकाम अपनी 113वीं पारी में हासिल किया।

सुरेश रैना की जमकर तारीफ

कमेंट्री बॉक्स में मौजूद मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ईशान की बल्लेबाजी देख गदगद नजर आए। रैना ने कहा कि ईशान ने जिस तरह दबाव में कप्तानी पारी खेली है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने दिखाया कि वे केवल पावर-हिटर नहीं, बल्कि एक समझदार लीडर भी हैं। वह एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं। ईशान ने बल्लेबाजी में तो अपनी भूमिका बखूबी निभाई है, लेकिन एक कप्तान के तौर पर उनकी असली परीक्षा आरसीबी के मजबूत बैटिंग लाइनअप को रोकने में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+