Iran US War: ईरान के अटैक से फिर दहली दुबई, 2 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, दावा- भारी संख्या में हताहत हुए सैनिक
Iran US War: पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को ईरान ने दुबई में अमेरिकी सेना के दो ठिकानों पर बड़ा हमला किया, जिसमें भारी नुकसान हुआ है और कई सैनिक हताहत हुए हैं। मिसाइल और ड्रोन से किए गए इस हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, यह हमला शनिवार को हुआ, जिससे अमेरिका को काफी नुकसान हुआ है।
सेंट्रल हेडक्वार्टर ऑफ़ हज़रत खातम अल-अनबिया के एक प्रवक्ता के अनुसार, लक्षित ठिकानों में 500 से अधिक अमेरिकी सैन्यकर्मी मौजूद थे, जिनमें से 400 एक ठिकाने में और 100 दूसरे ठिकाने में थे। प्रवक्ता ने दावा किया कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सटीक मिसाइल और ड्रोन हमलों से इन स्थानों पर भारी क्षति पहुंचाई है। उनका दावा है कि हमले में बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए या घायल हुए, और एंबुलेंस घंटों तक मौके पर लगी रहीं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इन दावों को "झूठ" करार दिया। CENTCOM ने एक्स पर पोस्ट किया, "दुबई में किसी अमेरिकी कर्मी पर हमला नहीं किया गया है। ईरानी शासन सोशल मीडिया पर झूठ गढ़ रहा है ताकि इस वास्तविकता को छिपा सके कि उसकी सैन्य क्षमताएं निर्विवाद रूप से पस्त और क्षतिग्रस्त हो गई हैं।"
अमेरिकी सैनिकों की कब्रगाह बन जाएगा
ईरान ने अमेरिका को सीधे चेतावनी देते हुए कहा, "ट्रम्प और अमेरिकी सेना के कमांडरों को यह पूरी तरह समझ जाना चाहिए कि यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों के लिए कब्रगाह बन जाएगा, और उनके पास इस्लाम के वीर लोगों तथा बहादुर योद्धाओं की दिव्य इच्छा के सामने आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।"
खाड़ी देशों को ईरान ने दिया सख्त संदेश
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने खाड़ी देशों को भी साफ संदेश दिया है कि वे अमेरिका-इज़राइल का साथ न दें। उनका कहना है कि अगर ये देश अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए होने देंगे, तो उन्हें भी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।
अमेरिका सैन्य कार्रवाई की तेज
वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका भी अलर्ट मोड में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाने और ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। उधर, ईरान ने भी अपने अहम ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू! -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Strait of Hormuz: भारत को मिले सुरक्षित मार्ग पर बोले मनोज तिवारी, 'यह बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता' -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
OI Exclusive: कश्मीर में ईरान के लिए जुटाए पैसों का भारत के खिलाफ होगा इस्तेमाल? आतंकी लगा रहे सेंध! -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
Israel-Iran War: Alireza Tangsiri कौन थे, जिन्होंने होर्मुज कराया बंद? अब इजरायल का दावा- 'हमने मार गिराया' -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Fuel Crisis: अब कितने दिन का बचा है तेल का स्टॉक? और कितने जहाज आ रहे भारत? Strait of Hormuz से आई बड़ी खबर -
Nayara Energy का मालिक कौन है, जिसने भारत में बढ़ाया Petrol-Diesel का दाम? Russia को कैसे होगा बड़ा फायदा? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब














Click it and Unblock the Notifications