Mumbai Indians के दो बड़े धुरंधर अचानक हुए टीम से बाहर? KKR के खिलाफ मैच से पहले कोच का बड़ा खुलासा
IPL 2026 MI VS KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उतरने से पहले 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो सबसे भरोसेमंद विदेशी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स रविवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच का हिस्सा नहीं होंगे।
कोच महेला जयवर्धने का बड़ा बयान (IPL 2026 MI VS KKR)
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि विल जैक्स और मिचेल सेंटनर ने व्यक्तिगत कारणों से थोड़े लंबे ब्रेक की मांग की है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। दरअसल, सेंटनर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलकर फ्री हुए हैं और अगले हफ्ते भारत पहुंचेंगे। जबकि विल जैक्स के कुछ शुरुआती मैचों में बाहर रहने की संभावना है।

शानदार फॉर्म में थे दोनों धुरंधर
पिछले सीजन में मुंबई को क्वालीफायर-2 तक ले जाने में इन दोनों का अहम योगदान था। हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी इनका जलवा रहा। विल जैक्स ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक ले जाने में 4 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड्स जीते। वहीं मिचेल सेंटनर अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उन्हें मुंबई के ही साथी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा।
जसप्रीत बुमराह की वापसी
जहां दो विदेशी खिलाड़ी बाहर हैं, वहीं मुंबई के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़ चुके हैं। वे केकेआर के खिलाफ पहले मैच के लिए पूरी तरह उपलब्ध और फिट नजर आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आए शेरफेन रदरफोर्ड मध्यक्रम में विल जैक्स की जगह ले सकते हैं। सेंटनर की अनुपस्थिति में मयंक मारकंडे और अफगानिस्तान के युवा स्पिनर ए.एम. गजनफर को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications