IPL 2026 का पहला बड़ा विवाद, हेनरिक क्लासेन के विकेट पर मचा घमासान, काव्या मारन के चेहरे पर छाई मायूसी
IPL 2026 Controversy: आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हेनरिक क्लासेन के विकेट को लेकर सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक घमासान मचा हुआ है। रिप्ले में बाउंड्री रोप हिलती हुई दिखने के बावजूद थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के फैसले ने तकनीक और अंपायरिंग के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्लासेन के विकेट पर मचा बवाल (IPL 2026 Controversy)
हैदराबाद की पारी का 14वां ओवर चल रहा था। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच 97 रनों की मजबूत साझेदारी हो चुकी थी। क्लासेन ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर एक ऊंचा शॉट खेला। बाउंड्री लाइन पर मुस्तैद इंग्लैंड के फिल साल्ट ने दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपका, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वे बाउंड्री कुशन (रस्सी) के बेहद करीब गिर गए।

थर्ड अंपायर के फैसले पर उठे सवाल
मैदानी अंपायरों ने कैच को जांचने के लिए मामला थर्ड अंपायर रोहन पंडित को भेजा। टीवी रिप्ले के एक एंगल में साफ दिख रहा था कि जब साल्ट गिरे, तब उनका संपर्क बाउंड्री लाइन से हुआ और रस्सी अपनी जगह से हिली। क्रिकेट के नियमों के मुताबिक यदि फील्डर का शरीर बाउंड्री को छूता है तो वह छक्का माना जाता है। हालांकि, थर्ड अंपायर ने बहुत जल्दबाजी में आउट का सिग्नल दे दिया।
भड़के क्लासेन, मायूस हुईं काव्या मारन
फैसला स्क्रीन पर देखते ही हेनरिक क्लासेन के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने मैदान से बाहर जाने से पहले बाउंड्री लाइन पर खड़े अंपायर से लंबी बहस की। लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं, स्टैंड्स में बैठीं हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी इस ब्लंडर को देखकर अपनी नाराजगी छुपा नहीं सकीं। उनका उदास और गुस्से वाला चेहरा कैमरे में कैद हो गया, क्योंकि यह विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications