103 साल की दादी ने बीयर पीकर मनाया कोरोना को मात देने का जश्न
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के बीच कुछ ऐसी भी खबरें हैं, जो परेशानी भरे इस दौर में चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 103 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को मात दी है। तीन हफ्ते पहले जेनी स्टिजना नामक इस महिला की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग महिला अब संक्रमण से ठीक हो चुकी है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस उम्र में भी कोरोना वायरस महामारी को मात दे सकती हैं।

चिल्ड बीयर पीकर मनाया ठीक होने का जश्न
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वाली 101 वर्षीय जेनी स्टिजना ने कोविड-19 को मात देने के बाद अस्पताल में ही ठंडी बीयर पीकर अपने ठीक होने का जश्न मनाया। महिला की इस जिंदादिली स्वभाव को देखने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें कोरोना संकट में आशा की किरण बता रहा है। जेनी स्टिजना के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके परिजनों को लग रहा था कि अब वह कभी ठीक नहीं हो सकती है, परिजनों ने तो उनको अंतिम विदाई देने की तैयारी भी कर ली थी।
Jennie Stejna, 103, beat coronavirus. So, she celebrated with a beer. (Wouldn't be my first choice of beers, but respect!) https://t.co/2EHYQY3NNm
— Wendy Suares (@wsuares) May 27, 2020
परिजनों ने कर ली थी अंतिम विदाई की तैयारी
स्टिजना की पोती शेल्ली गुन और उनके पति एडम गुन उन लोगों में से हैं जो उनको अंतिम अलविदा कहने की तैयारी कर चुके थे। स्टिजना के कथित तौर पर तीन पोते। जेनी स्टिजना तकरीबन तीन हफ्तों से कोरोना वायरस से लड़ रही थीं। उनके संक्रमित होने की खबर नर्सिंग होम में ही पता चल गई थी, ऐसा लग रहा था कि वो अब कभी ठीक नहीं हो सकेंगी लेकिन, 13 मई को परिजनों को खबर मिली की वह अब पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं।

घरवालों ने बताया फाइटर दादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्र के कारण जैसे-जैसे उनकी स्थिति बिगड़ती गई, वैसे-वैसे घरवालों ने उनके बचने की उम्मीद छोड़ दी। स्टिजना के पति एडम ने कहा, यह पुरानी पोलिश दादी है जिसने कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी को भी मात दे दिया। हम वास्तव में बहुत आभारी हैं। स्टिजना के पति ने उन्हें एक फाइटर बताया है। जब स्टिजना से पूछा गया कि क्या वह स्वर्ग जाने को तैयार हैं तो उन्होंने बड़ी जोश में कहा, 'हां बिल्कुल'।
CHEERS! 103-year-old Jennie Stejna celebrated beating coronavirus with a cold Bud Light in her Massachusetts nursing home pic.twitter.com/FR54V8kGQM
— GrantB911 (@GrantB911) May 28, 2020
नर्सिंग होम स्टाफ ने पीने को दी बीयर
नर्सिंग होम स्टाफ को परिवार से पता चला कि स्टिजना को ठंडी बीयर बहुत पसंद है, इसलिए जब वह ठीक हो गईं तो स्टाफ ने उन्हें ठंडी बीयर दी ताकी वह इस पल को सेलिब्रेट कर सकें। स्टिजना ने काफी समय बाद बीयर पी और अपनी खुशी जाहिर की। बता दें कि अमेरिका में नर्सिंग होम्स में कोरोना वायरस के मामले बहुत अधिक सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अकेले स्टिजना के नर्सिंग होम में ‘कोविड 19' के 33 मामले सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 100 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना की चपेट में, संक्रमित भाजपा विधायक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications