गुजरात के 100 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना की चपेट में, संक्रमित भाजपा विधायक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 367 नए केसेस बढ़कर 15572 हो गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 22 मौतें हुई। महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 960 हो गई है। 7 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। 6 हजार से ज्यादा संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विगत 2 महीने में राज्य के 100 से अधिक डॉक्टर कोविड-19 वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से कई ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि ज्यादातर का अभी इलाज चल रहा है।

संक्रमित भाजपा विधायक सरकारी अस्पताल में नहीं गया
आईएमए गुजरात के अध्यक्ष डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि कोरोना से एक बड़े हड्डी विशेषज्ञ की मौत हो चुकी है। वहीं, बृहस्पतिवार को भाजपा के एक विधायक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया कि, उक्त विधायक की हालत स्थितर है और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर उस विधायक का नाम नहीं बताया गया। सत्ताधारी पार्टी के उस विधायक के निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला का कहना है कि, क्या उक्त भाजपाई विधायक को सरकार के इस दावे पर भरोसा नहीं है कि सरकारी अस्पतालों में सबसे बढ़िया इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी आम-ओ-खास के लिए बेहतर व्यवस्था भी की गई हैं।'

ज्ञातव्य है कि, खेड़ावाला वही विधायक हैं जो खुद कोरोना वायरस से संक्रमितहो गए थे। बाद में उन्होंने और उनके परिजनों ने अपना इलाज एक सरकारी अस्पताल में ही कराया। एक महीने से कम समय में सभी ठीक भी हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications