West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इस फेज में 142 सीटों पर वोटिंग हुई। दोपहर 5 बजे तक 89.99% मतदान हुआ। इस चरण की अधिकांश सीटें ऐसी थीं जिन पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

West Bengal Assembly Election 2026

LIVE Feed
Apr 29, 2026, 6:05 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: मतदान समाप्त

मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग।
Apr 29, 2026, 6:03 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% मतदान

पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% मतदान दर्ज किया गया।
West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% मतदान
Apr 29, 2026, 5:27 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE:'मतदाताओं को डराने की कोई ज़रूरत नहीं है'

आरामबाग से TMC सांसद मिताली बाग कहती हैं, "BJP पहले चरण में हार गई। इसीलिए PM मोदी और अमित शाह डर गए। चुनाव आयोग यहाँ BJP के एजेंट की तरह काम कर रहा है। इतनी CRPF होने के बाद भी वे यहाँ लोगों पर हमला कर रहे हैं... वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि BJP की हालत खराब है... जनता को वोट देने का अधिकार है। मतदाताओं को डराने की कोई ज़रूरत नहीं है। मतदाताओं को डर क्यों लगना चाहिए? गाँव के एक लड़के पर हमला किया गया... BJP को क्या हो गया है?..."
Apr 29, 2026, 5:03 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: 142 सीटों पर मतदान प्रतिशत 78.7% , क्या टूटेगा 2021 का रिकॉर्ड

दोपहर 3 बजे के बाद, 142 सीटों पर मतदान प्रतिशत 78.7% रहा जबकि 2021 में इन्हीं सीटों पर 80.4% मतदान हुआ था, उम्मीद जातई जा रही है कि ये आंकड़ा जरूर टूटेगा।
Apr 29, 2026, 4:35 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डाला वोट

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कोलकाता में मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुँचने पर जीत का निशान दिखाया ।
Apr 29, 2026, 4:34 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: तृणमूल जीत रही है- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं, "...जीत यहीं है और तृणमूल जीत रही है..."
Apr 29, 2026, 4:33 PM IST

Exit Poll 2026 LIVE: बंगाल से तमिलनाडु तक किसकी बनेगी सरकार?

5 States Exit Poll 2026 Result LIVE : बंगाल से तमिलनाडु तक किसकी बनेगी सरकार?
Apr 29, 2026, 4:06 PM IST

WB Election 2026 Voting LIVE: 'CRPF को ऐसे तैनात किया गया है जैसे यह कोई युद्ध क्षेत्र हो'

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार फिरहाद हकीम की बेटी प्रियदर्शिनी हकीम ने कहा कि 'हमने अपने परिवार के साथ वोट डाला... बदकिस्मती से, इस साल चुनाव, लोकतंत्र के उत्सव की बजाय, किसी साज़िश की तरह ज़्यादा लग रहे हैं, क्योंकि हमारे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। CRPF को ऐसे तैनात किया गया है जैसे यह कोई युद्ध क्षेत्र हो, जिससे असल में लोगों में डर पैदा हो रहा है... इस साल का माहौल, आस-पास का वातावरण, किसी युद्ध क्षेत्र जैसा ज़्यादा लग रहा है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।'
Apr 29, 2026, 3:56 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: दोपहर 3 बजे तक लगभग 78.68% मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में, दोपहर 3 बजे तक लगभग 78.68% मतदान दर्ज किया गया।
Apr 29, 2026, 3:55 PM IST

TMC उम्मीदवार कुणाल घोष डाला वोट

बेलेघाटा विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखा रहे हैं।
Apr 29, 2026, 3:22 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: शांतिपुर में बिगड़ी EVM

शांतिपुर के बीडीओ सब्यसाची रॉय ने कहा, 'कुछ बूथों में ईवीएम में खराबी आ गई थी और उसे बदल दिया गया है, शांति पूर्ण ढंग से मतदान जारी है।'
Apr 29, 2026, 2:58 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: फिरहाद हकीम ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने अपने परिवार के साथ, कोलकाता के चेतला गर्ल्स हाई स्कूल में किया मतदान।
Apr 29, 2026, 2:56 PM IST

फाल्टा में EVM पर मचा सियासी बवाल,BJP ने लगाया आरोप

Bengal Election Phase 2: फाल्टा में EVM पर मचा सियासी बवाल, BJP का आरोप-कमल के बटन पर टेप लगाकर रोका
Apr 29, 2026, 2:38 PM IST

WB Election 2026 Voting LIVE: चोरों को हटाने के अलावा और कोई चुनौती नहीं-सुशांत घोष

विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण में, खानाकुल निर्वाचन क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुशांत घोष कहते हैं, "मुझे पूरा भरोसा है कि खानाकुल की जनता एक बार फिर BJP में अपना विश्वास जताएगी। 'चोरों' को हटाने के अलावा और कोई चुनौती नहीं है। TMC ने लोगों को और उनके अधिकारों को लूटा है। जब लोग BJP को वोट देंगे, तो यहाँ विकास होगा।"
Apr 29, 2026, 2:22 PM IST

भवानीपुर में बवाल के बीच शुभेंदु अधिकारी ने किसको घुमाया फोन

'सर, तुरंत CRPF भेज दीजिए, ये लोग वोटर नहीं हैं',भवानीपुर में बवाल के बीच शुभेंदु अधिकारी ने किसको घुमाया फोन?
Apr 29, 2026, 2:19 PM IST

WB Election 2026 Voting LIVE: केतुग्राम में मिले 6 जिंदा बम, मचा हड़कंप

केतुग्राम के बिरूरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बूथ संख्या 35 के पास 6 जिंदा देसी बम बरामद हुए हैं, बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
Apr 29, 2026, 2:02 PM IST

WB Election 2026 Voting LIVE: बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त हो ही नहीं सकते-अधीर रंजन चौधरी

बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त होंगे, ऐसी उम्मीद करना नामुमकिन है। हमें सत्ताधारी पार्टी की तरफ से ऐसी ही उम्मीद थी। फिर भी, बड़ी संख्या में लोग चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं। आम लोगों को लगता है कि वे वोट डाल पाएंगे, क्योंकि यहाँ बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। आम लोग बिना किसी डर के चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं-बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी
Apr 29, 2026, 1:44 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE:पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 61.11% मतदान

पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11% मतदान दर्ज किया गया।
West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE:पश्चिम बंगाल  में 1 बजे तक 61.11% मतदान
Apr 29, 2026, 1:36 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: शुवेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प

'अरे हमला हो गया', भवानीपुर में शुवेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प हो गई है, आपको बता दें कि इस सीट पसीएम ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।
Apr 29, 2026, 1:14 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: कोलकाता के बूथ पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोलकाता के एक बूथ पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए CRPF और पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। यह घटना तब हुई जब राज्य के नेता प्रतिपक्ष (LoP) और भवानीपुर तथा नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी वहां के दौरे पर थे और TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया था।
West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: कोलकाता के बूथ पर  भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Apr 29, 2026, 12:48 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने डाला वोट, Video

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली ने दक्षिण 24 परगना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Apr 29, 2026, 12:47 PM IST

WB Election 2026: 'मैं बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं'

WB Election 2026: 'मैं बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं', RG Kar रेप पीड़िता की मां का TMC पर आरोप
Apr 29, 2026, 12:22 PM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE:TMC के गुंडों ने हमपर हमला करने की कोशिश की-RG Kar पीड़िता के पिता

RG Kar मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार छात्रा के पिता, शेखररंजन देबनाथ कहते हैं, 'जब हम वहां से गुज़र रहे थे, तो रास्ते में बाइक पर TMC के गुंडे मौजूद थे। उन्होंने हमारे ख़िलाफ़ नारे भी लगाए। वे अपने साथ TMC के और भी कई गुंडों को ले आए और हम पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें (TMC कार्यकर्ताओं को) वहाँ से नहीं हटाया, बल्कि हमसे ही उस जगह से चले जाने को कहा। वे यह सब इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे हमसे डरे हुए हैं।'
West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE:TMC के गुंडों ने हमपर हमला करने की कोशिश की-RG Kar पीड़िता के  पिता
Apr 29, 2026, 11:45 AM IST

सुबह 11 बजे तक लगभग 39.97% मतदान

पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में, सुबह 11 बजे तक लगभग 39.97% मतदान दर्ज किया गया।
Apr 29, 2026, 11:43 AM IST

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 मतदान LIVE: चुनाव आयुक्त ने कही बड़ी बात

अगर किसी बटन पर टेप लगाए जाने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी पुष्टि की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा: पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त
Apr 29, 2026, 11:34 AM IST

WB Election 2026: 'हम अपनी बेटी के लिए जीतेंगे'

West Bengal Election 2026: 'अपनी बेटी के लिए जीतेंगे', छलकती आंखों के साथ RG Kar पीड़िता के पिता ने डाला वोट
Apr 29, 2026, 11:33 AM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE:हम डरने वाले नहीं हैं-TMC उम्मीदवार शौकत मोल्ला

हिंसा के मुद्दे पर भांगर से TMC उम्मीदवार शौकत मोल्ला ने कहा, "NIA की टीम हमें डराने के लिए यहाँ आई है। हमने चुनाव के दिन कभी NIA, CBI या ED को नहीं देखा था। यह पहली बार है जब हम ऐसा देख रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं..."
Apr 29, 2026, 10:56 AM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: बीजेपी वाले आतंकवाद फैला रहे हैं-ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, "...बाहर से इतने सारे ऑब्ज़र्वर आए हैं। BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही कर रहे हैं। ज़रा आस-पास देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट तो वोटर डालेंगे, न कि पुलिस या सुरक्षा बल। हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है, और वे जो मन में आ रहा है, वही कर रहे हैं। वे तो आतंकवाद फैला रहे हैं।"
Apr 29, 2026, 10:49 AM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: जनता जाग चुकी है, ममता जा रही हैं- शुभेंदु अधिकारी

नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर तथा नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी कहते हैं, 'मैं देख रहा हूँ कि वोटिंग अच्छी चल रही है... जनता जाग चुकी है, वह (ममता बनर्जी) जा रही हैं। उनसे कहो कि वार्ड 77 में जाएँ। वह यहाँ हिंदू मतदाताओं को डराने क्यों आ रही हैं?'
Apr 29, 2026, 10:48 AM IST

West Bengal Assembly Election 2026 Voting LIVE: बारानगर के बूथ नंबर 72 में आई EVM में खराबी

बारानगर के बूथ नंबर 72 में ईवीएम में खराबी के कारण मतदान रोक दिया गया है, नाराज मतदाताओं का आरोप है कि मशीन को पांच बार बदला जा चुका है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+