Evaarah: 'PM मोदी की तस्वीर को रोज चढ़ाती है लड्डू', कौन है 15 महीने की इवारा? क्या है सुनील शेट्टी से रिश्ता?

Who is Evaarah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'He मैन' के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी इस वक्त सोशल मीडिया पर खासे चर्चित हैं, वजह है उनका एक ऐसा बयान जिसे सुनकर लोग बेहद हैरान है, दरअसल टाइम्स नाउ को दिए गए इंटरव्यू में 'धड़कन' फेम एक्टर ने कहा कि 'उनकी 15 महीने की नातिन इवारा हर रोज पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है और 'मोदी जी-मोदी जी' कहती है।'

'खास बात ये है कि हम में से किसी ने भी उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा है, वो जो कुछ भी करती है अपने मन से करती है, आप सोच सकते हैं कि इतनी छोटी सी बच्ची से कैसे कोई कुछ करा सकता है।'

Evaarah

सुनील शेट्टी ने कहा कि 'इवारा पीएम मोदी की तस्वीर पहचानती है, एक बार एयरपोर्ट पर उसकी किसी नैनी ने उसे पीएम मोदी के बारे में बताया था, तब से ही वो 'मोदी जी-मोदी जी' बोलती है। घर के पूजा स्थल पर एक किताब है, जिसमें 'साई बाबा' जी के साथ पीएम मोदी जी की भी तस्वीर है, वो उसे खोलती हैं और फिर जहां गणपति जी को भोग लगा होता है ना, वहां से लड्डू लेकर आती है और फिर मोदी जी की पिक्चर पर उसे खिलाती है।'

सुनील शेट्टी ने कहा- ' पीएम मोदी में कुछ तो जादुई बात है'

सुनील शेट्टी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि 'इवारा को न तो उन्होंने और न ही उसके माता-पिता ने ऐसा कुछ करने की सीख दी है। ये बात सिर्फ ये दर्शाती है कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व में एक अजीब सा खिंचाव और आकर्षण है जो छोटे बच्चों को भी सहज रूप से प्रभावित करता है, उनके अंदर कुछ तो जादूई है।'

Evaarah

मैं पीएम मोदी का प्रशंसक हूं: सुनील शेट्टी

इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी खुद की देशप्रेम की भावना और प्रधानमंत्री के प्रति गहरे आदर को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'वह किसी राजनीतिक दल या विचारधारा के आधार पर नहीं बल्कि देश के एक सशक्त और प्रभावशाली नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। जब कोई नेता देश को एक नई ऊर्जा से भरता है, तो वह सबको प्रभावित करता है। इसका मतलब उनके व्यक्तित्व में कुछ तो बात है ही ना।'

कौन है इवारा?

आपको बता दें कि इवारा एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी हैं। 24 मार्च 2025 को इवारा का जन्म हुआ था, इसके बाद केएल राहुल ने अपने जन्मदिन पर अपनी बेटी के नाम को उजागर किया था। इवारा का मतलब होता है 'भगवान का तोहफा'।

Evaarah

'इवारा तो अथिया 2 है', नानू सुनील ने बरसाया प्यार

सुनील शेट्टी अपनी नातिन से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, इससे पहले उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि 'इवारा तो अथिया 2 है, यानी कि वो उन्हें अथिया का बचपन याद दिलाती है।' गौरतलब है कि अथिया और राहुल ने जनवरी 2023 में सुनील शेट्टी के फ़ार्महाउस ( खंडाला में) पर शादी की थी। शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

Evaarah

एक नजर भारत के स्टार प्लेयर केएल राहुल के अब तक के सफर पर

  • पूरा नाम: कन्नूर लोकेश राहुल
  • जन्म: 18 अप्रैल 1992
  • जन्मस्थान: मंगलुरु, कर्नाटक
  • भूमिका: विकेटकीपर-बल्लेबाज
  • बैटिंग स्टाइल: दाएं हाथ के बल्लेबाज
  • जर्सी नंबर: 1
  • घरेलू टीम: कर्नाटक
  • टेस्ट डेब्यू: 26 दिसंबर 2014 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • वनडे डेब्यू: 11 जून 2016 बनाम जिम्बाब्वे
  • टी20 डेब्यू: 18 जून 2016 बनाम जिम्बाब्वे
  • तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक लगाने वाले भारत के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल।
  • टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी कठिन परिस्थितियों में शतक।
  • आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
  • आईपीएल टीम (2026): Delhi Capital
  • शुरुआती जीवन और शिक्षा: केएल राहुल के पिता के. एन. लोकेश प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां राजेश्वरी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रही हैं।
  • राहुल उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीनों फार्मेट में शतक लगाए हैं।
  • वे ओपनर, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका भी निभा चुके हैं।

यह पढ़ें: Love Story: पहली नजर में अकांक्षा पर दिल हार बैठे थे Gaurav Khanna, क्या बच्चा ना होना है तलाक की वजह?
यह पढ़ें: Love Story: पहली नजर में अकांक्षा पर दिल हार बैठे थे Gaurav Khanna, क्या बच्चा ना होना है तलाक की वजह?
यह पढ़ें:Kunickaa Sadanand: 'एक ही तो दिल है मोदी जी, कितनी बार तोड़ेंगे', कौन हैं कुनिका जिन पर भड़के लोग?
यह पढ़ें:Kunickaa Sadanand: 'एक ही तो दिल है मोदी जी, कितनी बार तोड़ेंगे', कौन हैं कुनिका जिन पर भड़के लोग?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+