West Bengal Election 2026: 142 सीटों के लिए बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

West Bengal Election 2026: आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान है, इस फेज 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है तो वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे राज्य में बुधवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसने कहा हैं कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया और पूर्ब बर्धमान में आज मतदान हैं , इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने मतदाताओं को छाता रखने, हाइड्रेटेड रहने और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कोलकाता और हावड़ा में दिनभर बादल छाए रहेंगे तथा रुक-रुक कर बारिश होगी, यहां पर अधिकतम तापमान 30-32°C रहने के आसार हैं तो वहीं उच्च आर्द्रता के बावजूद यह पिछले दिनों से थोड़ा कम होगा, हुगली और पूर्ब बर्धमान में दिन का तापमान 31-33°C के बीच रह सकता है।

West Bengal Election 2026

उत्तर व दक्षिण 24 परगना में तटीय प्रभाव से अधिक बारिश और occasional बिजली गिर सकती है; तापमान 30-32°C। नदिया जिले में भी ऐसी ही बारिश की स्थिति और तापमान 31-33°C बना रहेगा। मतदान जिलों के अतिरिक्त, दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्सों-जैसे पूर्व व पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें अपेक्षित हैं। इन जिलों में दिन का तापमान 32-35°C के बीच रह सकता है।

पश्चिम बंगाल में तापमान में 2-3°C की गिरावट

IMD ने अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल में तापमान में 2-3°C की गिरावट का संकेत दिया है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, उत्तर बंगाल के सभी जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है । दक्षिण बंगाल के विपरीत, यहां अगले सात दिनों तक किसी भी परिवर्तन के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को भी चेतावनी दी है कि वे अगले कुछ दिनों तक बंगाल की खाड़ी में न जाएं, क्योंकि समुद्र में तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

क्या है मौसम विभाग की एडवाइजरी

  • खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें
  • बिजली कड़कने के दौरान पेड़ या खुले मैदान में न रहें
  • यात्रा करते समय मौसम अपडेट जरूर देखें
  • चुनाव/भीड़ वाले इलाकों में अस्थायी ढांचे मजबूत रखें
  • अगर तबीयत खराब लगे तो खुद के डॉक्टर ना बनें तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी में भयंकर गर्मी लेकिन 5 राज्यों में Rain Alert, दिल्ली में बरसे बादल

यह पढ़ें: Delhi-NCR में झमाझम बारिश से राहत! 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम! क्या बरसेगी आग? IMD ने जारी किया अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+