WB Election 2026: 'मैं बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं', RG Kar रेप पीड़िता की मां का TMC पर आरोप

WB Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है, सुबह से ही वोटरों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ (आरजी कर बलात्कार-हत्या पीड़िता की मां) ने अपना वोट डाला लेकिन इसके बाद उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ' TMC के गुंडे जिन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की, वे मुझे गालियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं।'

' उन्होंने मेरे साथ बदतमीज़ी की और कहा कि वे 4 मई को मुझसे निपटेंगे। मैंने पुलिस से शिकायत की और उनकी गिरफ़्तारी की मांग की है लेकिन पुलिस ने मुझसे वहां से चले जाने को कहा। मैंने उनसे कहा कि वे मेरे मुख्य चुनाव एजेंट को मेरे साथ रहने दें लेकिन उन्होंने इसकी इजाज़त नहीं दी। जब मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत की, तो वे आए और वहाँ मौजूद TMC के सभी कार्यकर्ताओं को हटा दिया।'

WB Election 2026

तो वहीं RG Kar मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार छात्रा के पिता, शेखररंजन देबनाथ ने कहा कि 'जब हम रास्ते से गुज़र रहे थे, तो बाइक पर TMC के गुंडे मौजूद थे। उन्होंने हमारे ख़िलाफ़ नारे भी लगाए। वे अपने साथ TMC के और भी कई गुंडों को ले आए और हम पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें (TMC कार्यकर्ताओं को) वहां से नहीं हटाया, बल्कि हमसे ही उस जगह से चले जाने को कहा। वे यह सब इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे हमसे डरे हुए हैं।'

पानीहाटी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं रत्ना देबनाथ

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप के बाद जिस महिला डॉक्टर हत्या कर दी गई थी, उनकी मां को बीजेपी ने पानीहाटी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। रत्ना देबनाथ ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'उनका एकमात्र लक्ष्य बंगाल में तृणमूल कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंकना है, जिससे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आरजी कर मामले जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।'

बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं

मालूम हो कि आज सुबह विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। हुगली में EVM में खराबी, मतदान में रुकावट और देरी के दावे किए गए, वहीं बैली में इसी तरह के आरोपों को लेकर झड़प होने के बाद CRPF जवानों ने कथित तौर पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

भड़की ममता बनर्जी, लगाए केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप

तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चुनावों के लिए तैनात केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वे "BJP के निर्देशों के अनुसार" काम कर रहे हैं। मीडिया को एक क्लिप दिखाते हुए, बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल के एक कार्यकर्ता को पीटा गया और सवाल उठाया कि क्या वोटिंग इसी तरह होनी चाहिए।

142 सीटों पर आज हो रहा है चुनाव, नतीजे 4 मई को

ममता बनर्जी उन 1,448 उम्मीदवारों में से एक हैं जो 142 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जहाँ आज आखिरी चरण में वोटिंग हो रही है। भवानीपुर सीट पर उनका मुकाबला BJP के शुभेंदु अधिकारी से है। 2021 में हुए पिछले चुनावों में 77 सीटें जीतने के बाद, BJP इस बार बहुमत हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+