Mamata Banerjee Prediction: इस बार खत्म हो जाएगा बंगाल में 'दीदी' का राज? ज्योतिषी ने कही बड़ी बात

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान आज है, ममता बनाम मोदी की चुनावी लड़ाई पर पूरे भारत की नजर है। ये चुनाव ममता बनर्जी का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। टीएमएसी और भाजपा दोनों ने बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया है, अब किसका असर जनता पर हुआ है ये तो चुनावी परिणाम बताएंगे जो कि 4 मई को सामने आएंगे।

लेकिन इसी बीच ज्योतिषाचार्य अंकित अग्निहोत्री ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है, उनका दावा है कि 'इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वापसी नहीं होने वाली है और उन्हें विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा और इस तरह से बंगाल में ममता का राज पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।'

Mamata Banerjee

शालिनी कपूर तिवारी के पोडकास्ट में अंकित अंग्निहोत्री ने कहा कि '2026 में ग्रहों की स्थिति ममता बनर्जी के लिए अनुकूल नहीं दिख रही है। खास तौर पर शनि और राहु का प्रभाव उनकी कुंडली में चुनौतीपूर्ण स्थिति बना रहा है। शनि जहां संघर्ष और बाधाओं का संकेत देता है, वहीं राहु अचानक बदलाव और अस्थिरता को दर्शाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोजन अक्सर सत्ता में बैठे नेता के लिए कठिन समय का संकेत माना जाता है।'

Mamata Banerjee की कुंडली में मंगल प्रभावी लेकिन धनु का परिवर्तन

अग्निहोत्री का कहना है कि 'यह ग्रह दशा चुनाव के दौरान उनके खिलाफ माहौल बना रही है ममता की कुंडली में मंगल तो काफी प्रभावी है जो कि उनके पराक्रम को दर्शाता है, एक अकेली महिला पूरे बीजेपी के सामने निडरता से खड़ी है, ये इसी बात का सबूत है लेकिन उनकी कुंडली में धनु राशि का परिवर्तन दिख रहा है जिसके हिसाब से में 101 प्रतिशत दावे के साथ कह सकता हूं कि ममता दीदी इस बार बंगाल में रिपीट नहीं होंगी।'

क्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी Mamata Banerjee की राजनीतिक पकड़?

हालांकि, अग्निहोत्री यह भी मानते हैं कि 'ममता बनर्जी एक अनुभवी और मजबूत नेता हैं। उनकी लोकप्रियता पूरी तरह खत्म नहीं होगी लेकिन इस बार वो चुनाव में जीत नहीं पाएंगी। उन्होंने ये भविष्यवाणी सरकारी वेबसाइट पर उपस्थति ममता बनर्जी की 'डेट ऑफ बर्थ' और जन्मस्थान के आधार पर की है। अंकित अग्निहोत्री के अनुसार, जनता का मूड बदलने के संकेत मिल रहे हैं और यह बदलाव चुनाव परिणाम में बड़ा असर डाल सकता है।'

कौन हैं ज्योतिषाचार्य अंकित अग्निहोत्री?

अंकित अग्निहोत्री एस्ट्रोलॉजर , जो अपने बेबाक और सटीक भविष्यवाणी के लिए विख्यात हैं, वो सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं। वो वैदिक ज्योतिष, पारशरी और जैमिनी ज्योतिष के विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका अपना एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम'Astro Ankit Agnihotri' है, जिसके 41.9K subscribers हैं।

यह पढ़ें: Mamata Banerjee Prediction: क्या 'दीदी' चौथी बार बनेंगी सीएम? मशहूर ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
यह पढ़ें: Mamata Banerjee Prediction: क्या 'दीदी' चौथी बार बनेंगी सीएम? मशहूर ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
यह पढ़ें:Bengal Election 2026: बंगाल की वो 91 सीटें जो तय करेंगी 2026 में किसकी बनेगी सरकार, TMC VS BJP में किसको फायदा
यह पढ़ें:Bengal Election 2026: बंगाल की वो 91 सीटें जो तय करेंगी 2026 में किसकी बनेगी सरकार, TMC VS BJP में किसको फायदा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+