वैभव सूर्यवंशी को फिर से किया नजरअंदाज, आयरलैंड के खिलाफ 2 नए खिलाड़ियों का डेब्यू, कौन हैं दोनों धुरंधर?

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, लेकिन एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का इंतजार करना पड़ा। इससे सूर्यवंशी के फैंस को निराशा हो सकती है।

टीम मैनेजमेंट ने इस अहम मुकाबले के लिए दो नए खिलाड़ियों सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया है। पहले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो का बन गया है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने नए संतुलन के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

vaibhav sooryavanshi

भारत सीरीज में 0-1 से पीछे है और अगर दूसरा मुकाबला भी हार जाता है तो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवानी पड़ेगी। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम पर जीत का भारी दबाव है। हालांकि फैंस को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस बार भी उन्हें अंतिम एकादश से बाहर रखा। दूसरी ओर, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव के पास अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

दोनों प्लेयर्स की कैप नंबर

सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के 120वें और 121वें खिलाड़ी बन गए। इस मामले में भारत अब 121 खिलाड़ियों को टी20 कैप देने वाला दूसरा देश है, जबकि पाकिस्तान सबसे आगे है, जिसने अब तक 125 खिलाड़ियों को टी20 अंतरराष्ट्रीय कैप प्रदान की है।

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

कप्तान अय्यर ने कहा कि सूर्यांश एक बेहद ताकतवर और आक्रामक बल्लेबाज हैं। वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में लगातार रन बनाए हैं। उनके पास जूनियर क्रिकेट का भी काफी अनुभव है और उन्होंने इंडिया ए के दौरों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब उन्हें उसी मेहनत और प्रदर्शन का इनाम मिल रहा है।

इसके अलावा प्रिंस यादव को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि यह उनका पहला मैच है, इसलिए मैं उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। सबसे जरूरी बात यह है कि वह मैदान पर उतरें, इस माहौल का अनुभव लें और इससे सीखें। उन्होंने पिछला मैच भी देखा होगा और समझा होगा कि हमने किस तरह क्रिकेट खेली। मुझे पूरा भरोसा है कि वह काफी समझदार हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढाल लेंगे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+