गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी मेडिकल छात्रा, चलती ट्रेन में कराई सुरक्षित डिलीवरी
सिकंदराबाद, 14 सितंबर। श्रीकाकुलम की रहने वाली गर्भवती महिला के लिए मेडिकल अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा देवदूत बनकर आई। गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ दूरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। इस दौरान ट्रेन अनाकापल्ली स्टेशन पहुंचने वाली ही थी कि महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर उसी ट्रेन से सफर कर रही मेडिकल की छात्रा ने महिला की ट्रेन में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। इसके बाद अनाकापल्ली पहुंचने के बाद महिला और बच्चे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- अब केरल में आवारा कुत्ते ने 7वीं क्लास के छात्र पर किया हमला, साइकिल पर कूदकर बुरी तरह से काटा

मां और बच्चे को बचाने वाली छात्रा को सभी ने दी बधाई
डिलीवरी के बाद महिला और परिवार के सदस्य खुश थे। समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान परिवारवालों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं, डिलीवरी के लिए उन्होंने मेडिकल छात्रा की सराहना की और बधाई दी। इसके अलावा ट्रेन में उपस्थिति अन्य यात्रियों ने भी मेडिकल छात्रा को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

थर्ड AC में कराई गई डिलीवरी
मेडिकल फाइनल वर्ष की छात्रा (स्वाती) जो कि गीतम मेडिकल कॉलेज, विशाखापट्टनम में फाइनल वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि महिला की डिलीवरी थर्ड एसी डिब्बे में की गई। महिला इसी कोच में यात्रा कर रही थी। छात्रा के मुताबिक महिला के पति ने लगभग साढ़े तीन बजे संपर्क किया और कहा कि उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है। इस पर मैं महिला की कोच में गई और डिलीवरी कराई। स्वाती ने कहा कि भले ही यह मेरी पहली डिलीवरी थी, लेकिन सब कुछ योजना के अनुसार हुआ। महिला ने सुबह 5:35 बजे अपने बच्चे को सुरक्षित जन्म दिया।

डिलीवरी को लेकर चिंतित भी थी छात्रा
मेडिकल छात्रा स्वाती ने बताया कि डिलीवरी को लेकर मैं बहुत चिंतित थी और डर भी रही थी। क्योंकि यह मेरी पहली डिलीवरी थी, जो मैं अपने अकेले के दम पर कर रही थी। इससे पहले, मैंने अस्पताल में प्रोफेसरों की सहायता की थी। छात्रा ने कहा कि मैं इसलिए भी और डर गई थी, क्योंकि प्लेसेंटा 45 मिनट तक बाहर नहीं आया था। हालांकि, जब बेबी बाहर आया तो मैंने राहत की सांस ली।

प्रसव के बाद पुलिसकर्मियों ने की एंबुलेंस की व्यवस्था
प्रसव के बाद पुलिसकर्मियों ने अनाकापल्ले रेलवे स्टेशन पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की और महिला व उसके नवजात बच्चे को एनटीआर सरकारी स्वास्थ्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां और बच्चे का चेकअप किया। एनटीआर सरकारी स्वास्थ्य अस्पताल के मुताबिक मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications