Lionel Messi: 'मैं मेसी माफी मांगती हूं', कोलकाता हंगामे के बाद CM ममता का भावुक बयान, अब तक क्या-क्या हुआ?
Lionel Messi Kolkata Event: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी के दौरे के दौरान सॉल्ट लेक (Salt Lake Stadium Chaos) स्थित विवेकानंद युवभारती स्टेडियम में मची अव्यवस्था ने राज्य की राजनीति से लेकर खेल जगत तक हलचल मचा दी है। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने गहरी नाराजगी और दुख जताते हुए इसे "बेहद व्यथित और स्तब्ध करने वाला" करार दिया है।
उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी के साथ-साथ राज्य के खेल प्रेमियों और प्रशंसकों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को राज्य की छवि और बंगाल की समृद्ध खेल संस्कृति के खिलाफ बताते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "आज सॉल्ट लेक स्टेडियम में जो कुप्रबंधन देखने को मिला, उससे मैं बेहद व्यथित और स्तब्ध हूं। मैं खुद हजारों खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी, जो अपने प्रिय फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए वहां एकत्र हुए थे। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मैं लियोनेल मेसी, सभी खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों से दिल से माफी मांगती हूं।"
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह घटना बंगाल की खेल संस्कृति और राज्य की छवि के अनुरूप नहीं है। उन्होंने दोहराया कि सरकार इस मामले को हल्के में नहीं लेगी।
समिति में कौन-कौन शामिल?
ममता बनर्जी ने घोषणा की कि घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई जा रही है। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आशीष कुमार राय करेंगे। समिति में राज्य के मुख्य सचिव और गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह समिति घटना की गहन जांच करेगी, यह पता लगाएगी कि कुप्रबंधन के लिए कौन जिम्मेदार था और भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा को लेकर क्या सुधार किए जाने चाहिए।
मेसी के दौरे के दौरान कैसे बिगड़ा माहौल?
लियोनेल मेसी शनिवार को अपने GOAT India Tour 2025 के पहले चरण में कोलकाता पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए हजारों प्रशंसक सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमा हुए थे। हालांकि, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में कमी के कारण मेसी का स्टेडियम में ठहराव महज 22 मिनट का रहा।
जब दर्शकों को अपने पसंदीदा फुटबॉल आइकन की ठीक से झलक नहीं मिल सकी, तो कुछ लोग आपा खो बैठे। गुस्साए प्रशंसकों ने कुर्सियां उखाड़ दीं, बोतलें फेंकीं, पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। इससे स्टेडियम में अफरातफरी फैल गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
स्टेडियम में मौजूद कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों ने मेसी को चारों ओर से घेर लिया, जिससे आम दर्शकों को उन्हें देखने या उनसे बातचीत करने का मौका नहीं मिला। इससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। बता दें कि इस इवेंट के टिकटों की कीमत ₹8,000 से ₹18,000 तक थी, ऐसे में प्रशंसकों की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं।
BJP का हमला: 'बड़ा अपमान और मेजर स्कैम'
इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है। BJP की बंगाल इकाई ने इसे राज्य की ऐतिहासिक फुटबॉल संस्कृति के साथ विश्वासघात बताया। BJP के राष्ट्रीय आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को "बड़ा अपमान" और "मेजर स्कैम" करार दिया। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक कारणों से मेसी को कोलकाता लाया गया और महंगे टिकट खरीदने वाले दर्शकों को गुमराह किया गया। उन्होंने राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से इस्तीफे की भी मांग की।
समय से पहले खत्म हुआ मेसी का कोलकाता दौरा
GOAT India Tour 2025 का पहला पड़ाव कोलकाता था, जिसके बाद मेसी को हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाना था। लेकिन स्टेडियम में अव्यवस्था और सुरक्षा चिंताओं के चलते उन्होंने अपना कोलकाता दौरा समय से पहले समाप्त कर दिया और हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। इस घटना के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में खेल प्रेमियों में गहरी निराशा देखने को मिल रही है। अब सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि इस बड़े आयोजन में चूक कहां हुई और जिम्मेदारी किसकी थी।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications