Aaj Ke IPL Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: KKR vs SRH, आज के आईपीएल मैच का टॉस कितने बजे होगा?

Aaj Ke IPL Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में आज ईडन गार्डन्स पर दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जिनके सामने समस्या एक जैसी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दोनों ने अपने पहले मैचों में 200 से अधिक रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन उनके गेंदबाज उसे डिफेंड करने में पूरी तरह नाकाम रहे। आज शाम 7:30 बजे होने वाला यह मैच दोनों के लिए अपनी गेंदबाजी की खामियों को सुधारने का बड़ा मौका है।

दोनों टीमों की गेंदबाजी पर रहेगी नजर (Aaj Ke IPL Match Ka Toss Kitne Baje Hoga)

केकेआर और हैदराबाद के बीच यह मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे शुरू होगा। जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी सात बजे किया जाएगा। मैच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 220 रनों का लक्ष्य भी सुरक्षित है? केकेआर ने पिछले मैच में बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उसे बेहद आसानी से हासिल कर लिया। यही हाल हैदराबाद का रहा, जहां आरसीबी ने 201 रनों के लक्ष्य को महज 15.4 ओवरों में ही बौना साबित कर दिया।

Aaj Ke IPL 1

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा से होगी उम्मीदें

ईडन की पिच पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी को रनों की रफ्तार पर लगाम लगानी होगी। कप्तान ईशान किशन और अनिकेत वर्मा ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन अब ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी से ठोस शुरुआत और गेंदबाजों से अनुशासन की उम्मीद होगी।

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

पिछले सीजन के रिकॉर्ड्स को देखें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। हैदराबाद ने पहले मैच में कोलकाता को 110 रनों के बड़े अंतर से हराया था, तो केकेआर ने दूसरे मैच में 80 रनों से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर किया था। ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है, ऐसे में आज फिर एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 में अब तक बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ही सभी मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में शाम के समय ओस गिरने की पूरी संभावना है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना और भी कठिन हो जाता है। ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह बिना किसी हिचकिचाहट के पहले गेंदबाजी चुनना चाहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+