रोज 24km साइकिल चलाकर स्कूल जाने वाली रोशनी बनना चाहती है IAS, 10वीं में मिले 98.75% अंक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते छात्रों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, तीन महीने से भी अधिक समय से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हालांकि इस बीच कई राज्यों के रिजल्ट भी घोषित किए जा रहे हैं, शनिवार को मध्य प्रदेश बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। इन परीक्षाओं में 15 वर्षीय 10वीं की छात्रा रोशनी भदौरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए। अपनी मेहनत और लगन से अपने गांव का नाम रोशन करने वाली रोशनी भदौरिया के संघर्ष की कहानी हर छात्र के लिए प्रेरणा बन सकती है।

दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनी रोशनी
रोशनी भदौरिया को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, उन्हें स्कूल में पढ़ने के लिए 24 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। रोशनी के गांव में कोई बस या वाहन की सुविधा ना होने के कारण उन्हें साइकिल से ये दूरी तय करनी पड़ती है। भिंड के अजनौल गांव की रहने वाली रोशनी बताती हैं कि उन्हें हर रोज 24 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पढ़ने जाना पड़ता था। उन्होंने कहा, 'मुझे सरकार ने साइकिल दी थी जिसका मैंने अच्छे से इस्तेमाल किया।'
मुझे सरकार ने साइकिल दी थी जिसका मैंने अच्छे से इस्तेमाल किया। मैं हर दिन चार से साढ़े चार घंटे पढ़ा करती थी। मैं आगे चलकर IAS की तैयारी करना चाहती हूं: रोशनी भदौरिया, छात्रा https://t.co/aWQrqce8cS pic.twitter.com/SvXOsnlxrA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2020
10वीं कक्षा में 98.5% अंक हासिल किए
रोशनी ने कहा, 'मैं हर दिन चार से साढ़े चार घंटे पढ़ा करती थी। मैं आगे चलकर IAS की तैयारी करना चाहती हूं।' बता दें कि अजनौल गांव की रोशनी भदौरिया ने 10वीं कक्षा में 98.5% अंक लाकर मध्य प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की है। रोशनी के पिता पुरुषोत्तम भदौरिया का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा, अब स्कूल आने-जाने के लिए उसके लिए साइकिल के बजाय परिवहन की कोई अन्य सुविधा उपलब्ध कराऊंगा।

12 किलोमीटर रोज साइकिल से आना-जाना
रोशनी के पिता ने आगे कहा कि आठवीं कक्षा तक उनकी बेटी दूसरे स्कूल में पढ़ती थी वहां से आने जाने के लिए बस की सुविधा थी लेकिन नौवीं में स्कूल बदलने के बाद से वह साइकिल से जाने लगी। बता दें कि रोशनी मेहगांव स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती हैं जो उनके घर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। इस स्कूल में आने-जाने के लिए टैक्सी जैसी अन्य सुविधाएं भी नहीं थीं इसलिए रोशनी कई दिनों तक साइकिल से स्कूल गई।
मध्य प्रदेश: हर रोज़ 24 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पढ़ने जाने वालीं भिंड के अजनौल गांव की रोशनी भदौरिया ने 10वीं कक्षा में 98.5% अंक लाकर मध्य प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की है। pic.twitter.com/bjDCyC0d51
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2020
आईएएस बनना चाहती है रोशनी
पुरुषोत्तम भदौरिया ने बताया कि उनकी बेटी ने गांव का नाम रोशन किया है और उसकी उपलब्धि से अजनोल गांव के सभी लोग खुश हैं। बता दें कि रोशनी के दो भाई भी हैं और उसके पिता किसान हैं। रोशनी ने बताया कि साइकिल से स्कूल जाना कठिन है, वह लगभग 2 महीने तक रोज साइकिल चलाकर स्कूल जाया करती थी। रोशनी ने कहा, स्कूल से आने के बाद मैं सात-आठ घंटे पढ़ाई करती थी। मैं सिविल सर्विस की परीक्षाएं पास कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं। रोशनी कि इस उपलब्धि पर मेहगांव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने भी उसकी सराहना की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का बढ़ा प्रकोप, कटक में और अरुणाचल प्रदेश के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लागू किया गया लॉकडाउन
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications