Who Is Kunal Shah: कौन हैं कुणाल शाह? जो बने WhatsApp के ग्लोबल हेड, Meta ने CRED फाउंडर को क्यों सौंपी कमान

Kunal Shah WhatsApp CEO: भारतीय स्टार्टअप जगत के जाने-माने उद्यमी और फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक कुणाल शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा (Meta) ने उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की कमान सौंपने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि वह मौजूदा प्रमुख विल कैथकार्ट (Will Cathcart) की जगह लेंगे। कुणाल शाह इस पद पर विल कैथकार्ट (Will Cathcart) की जगह लेंगे, जो 2019 से WhatsApp का नेतृत्व कर रहे थे।

kunal-shah-cred-founder-appointed-ceo

किसी भारतीय मूल के उद्यमी का दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जिसके दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं के शीर्ष पद पर पहुंचना बेहद गर्व की बात है।

Who is Kunal Shah? कौन हैं कुणाल शाह?

कुणाल शाह भारत के सबसे चर्चित स्टार्टअप फाउंडर्स में गिने जाते हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिजनेस और टेक्नोलॉजी की दुनिया से की। वे हमेशा से नए बिजनेस मॉडल और डिजिटल उत्पादों को लेकर अपने विचारों के लिए जाने जाते रहे हैं।

कुणाल शाह का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने NMIMS से MBA की पढ़ाई शुरू की, लेकिन लीक से हटकर कुछ बड़ा करने के लिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

साल 2010 में उन्होंने संदीप टंडन के साथ मिलकर 'फ्रीचार्ज' की स्थापना की, जो ऑनलाइन रीचार्ज और कूपन देने वाला भारत का शुरुआती और बेहद सफल प्लेटफॉर्म बना। 2015 में उन्होंने फ्रीचार्ज को स्नैपडील (Snapdeal) को करीब 2,400 करोड़ रुपये में बेच दिया, जो उस समय का सबसे बड़ा टेक सौदा था।

साल 2018 में कुणाल ने अपनी खुद की ₹7 करोड़ (1 मिलियन डॉलर) की पूंजी से 'CRED' की शुरुआत की। इसका मकसद समय पर क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने वाले 'अच्छे क्रेडिट स्कोर' वाले लोगों को रिवॉर्ड देना था। देखते ही देखते क्रेड भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनियों में शुमार हो गई।

कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जो Samay Raina के शो India's Got Latent 2 में रातोंरात बने इंटरनेट स्टार
कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जो Samay Raina के शो India's Got Latent 2 में रातोंरात बने इंटरनेट स्टार

WhatsApp की कमान क्यों सौंपी गई?

मेटा का मानना है कि कुणाल शाह के पास उत्पाद (Product) बनाने और उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने का गहरा अनुभव है। भारत WhatsApp का सबसे बड़ा बाजार है और यहां करोड़ों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। कंपनी बिजनेस मैसेजिंग, डिजिटल पेमेंट्स और AI आधारित सुविधाओं पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे में मेटा को उम्मीद है कि कुणाल शाह इस प्लेटफॉर्म को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।

मार्क जुकरबर्ग ने कहा-"कुणाल शाह वॉट्सऐप के अगले लीडर के रूप में मेटा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने CRED को भारत की सबसे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बनाया है। वह अपने साथ एक ग्लोबल विज़न और कुछ नया बनाने की मानसिकता लेकर आ रहे हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप को चलाने में बेहद मददगार साबित होगी। मैं कुणाल के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

मेटा के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर क्रिस कॉक्स ने लिंक्डइन पर लिखा कि कुणाल को उनकी गहरी प्रोडक्ट समझ और इस बात के लिए चुना गया है कि वह तकनीक के जरिए लोगों के जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

CRED को मुनाफे में लाकर छोड़ रहे हैं ऑपरेटिंग रोल

कुणाल शाह ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में CRED ने शून्य रेवेन्यू से शुरुआत करके लगभग ₹3,200 करोड़ ($325 मिलियन) का सालाना रेवेन्यू हासिल किया है। हाल ही में क्रेड ने अपना पहला मुनाफे वाला (Profitable) क्वार्टर भी दर्ज किया है। कंपनी के 1.7 करोड़ (17 मिलियन) से ज्यादा मेंबर्स हैं। इस नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए कुणाल शाह CRED के ऑपरेटिंग रोल से अलग हो जाएंगे। क्रेड में स्ट्रेटेजी और फाइनेंस देख रहे मितिन कंपनी के अंतरिम CEO का पद संभालेंगे। हालांकि, कुणाल कंपनी के शेयरहोल्डर बने रहेंगे।

WhatsApp के लिए क्या होगा अगला कदम?

WhatsApp के दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। आने वाले समय में कंपनी AI फीचर्स, बिजनेस टूल्स और डिजिटल पेमेंट सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देने वाली है। ऐसे में कुणाल शाह के नेतृत्व को WhatsApp के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। भारतीय स्टार्टअप जगत के लिए भी यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि एक भारतीय उद्यमी को दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक प्लेटफॉर्म्स में से एक का नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है।

Shiv Sena UBT Rebel: 'दूसरी शिवसेना में गया हूं' कौन हैं Nagesh Patil Ashtikar? जिन्होंने थामा शिंदे का हाथ
Shiv Sena UBT Rebel: 'दूसरी शिवसेना में गया हूं' कौन हैं Nagesh Patil Ashtikar? जिन्होंने थामा शिंदे का हाथ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+