IRE vs IND Squad: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी गई कमान
IRE vs IND Squad: क्रिकेट आयरलैंड (Cricket Ireland) ने भारत दौरे (टी20 सीरीज) के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बेलफास्ट में खेली जाने वाली इस दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले मेजबान टीम को बड़े रणनीतिक बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा है। नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग के चोटिल होने के कारण स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और विकेटकीपर लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
आयरलैंड के कई खिलाड़ी हैं चोटिल (IRE vs IND Squad)
आयरलैंड की टीम के बाहर होने वाले खिलाड़ियों और उनकी चोटों की सूची काफी लंबी है, जो टीम के संतुलन को बिगाड़ सकती है। नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग पैर की मांसपेशी फटने के कारण बाहर हैं। वहीं जोश लिटिल स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा है। मार्क अडायर रेक्टस मांसपेशी में खिंचाव के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। बैरी मैकार्थी और जॉर्डन नील भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।

सीरीज को लेकर एंड्रयू व्हाइट का बयान
चोटों के इस संकट के बीच नेशनल मेंस सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा कि हम इस सच को छुपा नहीं सकते कि हम चोटों से बुरी तरह घिरे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी का दुर्भाग्य दूसरे के लिए बड़ा अवसर होता है। इसी सोच के साथ हमने 14 सदस्यीय टीम में 3 नए चेहरों को शामिल किया है। टीम में शामिल होने वाले नए युवा खिलाड़ी जय मूंदड़ा, मैथ्यू हॉलार्ड और रूबेन विल्सन हैं। विल्सन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन टी20 फॉर्मेट में वे अभी अनकैप्ड हैं।
'ईमानदारी और सहानुभूति से करूंगा कप्तानी'
साल 2016 में डेब्यू करने वाले और घरेलू क्रिकेट में लेइनस्टर लाइटनिंग की कप्तानी का अनुभव रखने वाले लॉरकन टकर ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि यह मेरे लिए बड़ा सम्मान और जिम्मेदारी है। मेरा दृष्टिकोण टीम के भीतर से नेतृत्व करने और खुद उदाहरण पेश करने का है। खिलाड़ियों के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और मैं ईमानदारी व सहानुभूति के साथ कप्तानी करूंगा ताकि सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें।
भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम
लॉरकन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।















Click it and Unblock the Notifications