Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya कितने अमीर हैं? EX CM के नाती से क्या जान्हवी रचा रहीं शादी!
Janhvi Kapoor boyfriend Shikhar Pahariya net worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी और शिखर पहाड़िया की नजदीकियां एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपनी टीशर्ट पर 'अगर मैं खो जाऊं तो प्लीज शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें' लिखकर खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार कर दिया है। इस पोस्ट के बाद दावा किया जा रहा है कि जान्हवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शेखर से शादी रचाकर जल्द पूर्व मुख्यमंत्री के घर की बहू बनने जा रही हैं।
इस वायरल तस्वीर के बाद शेखर पहाडि़या, आलीशान लाइफस्टाइल, संपत्ति और उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं शिखर धवन क्या करते हैं और कितने अमीर हैं?

13 साल में भाई के साथ शिखर ने शुरू की थी कंसल्टेंसी
आलीशान लाफस्टाइल जीने वाले शिखर ने बहुत कम उम्र में बिजनेस की दुनिया में कदम रख था। महज 13 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने भाई Veer Pahariya के साथ मिलकर एक कंसल्टेंसी फर्म शुरू की थी, जो पहली बार पालतू जानवर रखने वाले लोगों को सलाह और सहायता प्रदान करती थी।

Shikhar Pahariya Family: EX CM सीएम के नाती हैं शिखर
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के एक प्रतिष्ठित और प्रभावशाली परिवार से आते हैं, जिसका राजनीति और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में मजबूत प्रभाव रहा है। इनके नाना सुनील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के 15वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्ष 2003 से 2004 तक इस पद पर रहे और केंद्रीय गृह मंत्री का पद भी संभाला। वहीं शिखर के पिता संजय पहाडि़या एक बड़े बिजनेसमैन हैं और मां स्मृति शिंदे फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी Sobo Films की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Shikhar Pahariya Education: कितने पढ़े-लिखे हैं शिखर पहाड़िया?
जान्ह्ववी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एजुकेशन बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने रीजेंट्स यूनिवर्सिटी लंदनसे ग्लोबल फाइनेंशियल मैनेजमेंट में बीए (BA) की डिग्री हासिल की।

Shikhar Pahariya का करियर
शिखर ने Wadhawan Global Capital, लंदन में Investment Analyst के रूप में काम किया। वर्ष 2018 में शिखर और उनके भाई ने मिलकर Indiawyn Gaming की स्थापना की, जो गेमिंग और एंटरटेनमेंट सेक्टर में कार्यरत है। इस कंपनी से उन्होंने जमकर कमाई की।

पोलो खिलाड़ी के रूप में भी बनाई पहचान
बिजनेस के अलावा शिखर एक कुशल घुड़सवार और पोलो खिलाड़ी भी हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने Royal Jaipur Polo Team का प्रतिनिधित्व करते हुए Berkshire Polo Club, लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। शिखर एक एनिमल लवर भी हैं। उनके घर में कई ब्रीड के डॉग्स हैं जिनके साथ उनकी और जान्हवी की फोटो भी इंस्टा पर नजर आती है।

Shikhar Pahariya net worth: कितने अमीर हैं शिखर पहाड़िया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर पहाड़िया की कुल संपत्ति लगभग 83-84 करोड़ रुपये (करीब 10 मिलियन डॉलर) रुपये बताई जाती है। बिजनेस, खेल और प्रभावशाली फैमिली ब्रैग्राउंड के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बनाई है। 'दुनिया जीने नहीं दे रही',मशहूर हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary का छलका दर्द, क्यों हुईं परेशान? VIDEO
Shikhar के पास है लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
शिखर के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें लग्जरी स्पोर्ट्स कार Lamborghini Aventador भी शामिल है। बिजनेस और खेल दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहने के कारण उनकी वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत होती गई है।













Click it and Unblock the Notifications