'15 करोड़ में दुबई के शेख संग सोने को तैयार', ये बोलने वाली कौन हैं अपूर्वा मखीजा? कितनी करती हैं कमाई?
Apoorva Makhija: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा बयान गले की हड्डी बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। अपनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें लोग इंटरनेट पर 'रेबल किड' (Rebel Kid) के नाम से भी जानते हैं, इन दिनों एक बेहद गंभीर विवाद में घिर गई हैं। अपूर्वा का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में अपूर्वा पैसों के लिए 'कॉम्प्रोमाइज' (समझौता) करने को लेकर एक ऐसा बयान दे बैठीं, जिसने नेटिजंस का गुस्सा भड़का दिया। अपूर्वा मखीजा ने अपने एक वीडियो में कहा कि 'अगर 15 करोड़ दुबई के शेख मुझे दे तो मैं उनके संग सोने के बारे में सोच सकती हूं।'इस बयान पर विवाद इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर चौतरफा थू-थू होने के बाद अब अपूर्वा को बकायदा एक वीडियो जारी कर जनता से माफी मांगनी पड़ी है। ऐसे में आइए जानें कि अपूर्वा मखीजा कौन हैं।

'15 करोड़ के लिए सोच सकती हूं' , बयान पर अपूर्वा मखीजा ने मांगी माफी?
इस पूरे फसाद की जड़ अपूर्वा मखीजा का वो बयान है, जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपये का ऑफर मिलने पर अपनी 'कॉम्प्रोमाइज' करने की बात मजाकिया लहजे में कही थी। वीडियो में अपूर्वा कहती नजर आ रही हैं, "2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही। लेकिन अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं उसके संग सोने का सोच सकती हूं।"
जैसे ही यह वीडियो क्लिप अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुई, इंटरनेट यूजर्स भड़क उठे। ट्रोलिंग के बाद आखिरकार अपूर्वा ने एक 'अपॉलिजी वीडियो' (माफीनामा) शेयर किया। अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम पर माफी का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "15-20 करोड़ कोई फेंक कर मुंह पर मारेगा, तो चुप रहने पर विचार कर सकती हूं। ये मेरा अपॉलिजी वीडियो है।" वीडियो में वह कहती हैं कि लोग सोचते हैं कि यह बंदी कुछ भी बोल देती है, बोलने से पहले जरा भी नहीं सोचती और इसका कोई फिल्टर नहीं है।
अपूर्वा ने कहा,
"क्या आप लोगों को पता है कि मुझे बोलने से पहले कितना सोचना पड़ता है? मेरा दिमाग हमेशा ओवर-ड्राइव पर रहता है। मुझे अपने मुंह से कुछ भी निकालने से पहले बहुत सारी चीजें फिल्टर करनी पड़ती हैं, क्योंकि मेरे दिमाग में अक्सर ऊटपटांग और अजीबोगरीब बातें ही चलती रहती हैं। जो बातें मुझे और मेरे दोस्तों को फनी (मजाकिया) लगती हैं, वे समाज में बोलने लायक बिल्कुल भी नहीं होती हैं। उन हजारों-करोड़ों बातों में से एक-दो बातें गलती से कभी मेरे मुंह से बाहर निकल जाती हैं। आखिर इंसान कितना भी फिल्टर लगा ले, 100 प्रतिशत कीटाणु तो डिटॉल भी नहीं मार पाता है।"

कौन हैं अपूर्वा मखीजा? बीटेक इंजीनियर से सोशल मीडिया स्टार बनने का सफर (Who is Apoorva Mukhija)
अपूर्वा मखीजा वह देश की जानी-मानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर @the.rebel.kid नाम से अकाउंट है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.4 मिलियन (44 लाख) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली अपूर्वा की शुरुआती पढ़ाई गाजियाबाद और दिल्ली के 'कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी' से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पानीपत से अपनी 12वीं पूरी की।
पढ़ाई में तेज अपूर्वा ने साल 2018 से 2022 के बीच 'मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर' से कंप्यूटर साइंस में बीटेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की। मिडिल क्लास परिवारों की तरह उन्होंने भी भीड़ के पीछे चलकर इंजीनियरिंग चुनी थी। कॉलेज खत्म होने के बाद उनका प्लेसमेंट दिग्गज टेक कंपनी 'डेल टेक्नोलॉजीज' (Dell) में बतौर सेल्स इंजीनियर एनालिस्ट हो गया था, जहां वह नॉर्थ अमेरिका के डेटा प्रोटेक्शन डिवीजन में काम करती थीं।

लॉकडाउन में चमकी किस्मत, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से बढ़ा विवाद (Apoorva Mukhija Career)
डेल कंपनी की शानदार नौकरी को छोड़कर अपूर्वा ने एक बड़ा रिस्क लिया और फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटिंग को अपना करियर बनाया। उन्होंने साल 2020 में कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान मनोरंजन के लिए रील्स बनाना शुरू किया था। उनके रेंट्स, मजाकिया वीडियो और जेन-जी (Gen-Z) की लाइफस्टाइल पर बनाए गए कंटेंट को युवाओं ने हाथों-हाथ लिया। वह नेटफ्लिक्स, एमेज़ॉन, स्पॉटीफाई और डिज़नी प्लस हॉटस्टार जैसे 150 से ज्यादा बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। वह एमेजॉन प्राइम के शो 'ट्रेटर्स' का भी हिस्सा रहीं।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अपूर्वा विवादों में आई हैं। इससे पहले जब वह कॉमेडियन समय रैना के मशहूर यूट्यूब शो 'इंडियाजा गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) में बतौर जज बनकर गईं, तब भी बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ था।
शो के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल की गई बेहद अभद्र भाषा, गाली-गलौज और कंटेस्टेंट्स पर की गई टिप्पणियों के कारण सोशल मीडिया पर उनकी भारी थू-थू हुई थी। उस वक्त विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर (FIR) तक दर्ज करा दी गई थी। अब इस नए 'दुबई शेख' वाले बयान ने उनकी मुश्किलों को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

Apoorva Mukhija Net Worth: अपूर्वा मखीजा की संपत्ति
अपूर्वा मखीजा की संपत्ति को लेकर इंटरनेट पर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। कुछ समय पहले 'बिजनेस टुडे' और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अपूर्वा की कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये है और वह हर दिन करीब 2.5 लाख रुपये कमाती हैं। इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि वह एक इंस्टाग्राम रील के लिए 6 लाख रुपये और एक स्टोरी के लिए 2 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
इस वायरल खबर पर खुद अपूर्वा मखीजा ने खुलकर सच्चाई सामने रखी है। उन्होंने मीडिया इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए इन दावों को पूरी तरह गलत और अफवाह बताया है। अपूर्वा ने कहा था कि उनकी कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये के आस-पास भी नहीं है। वह इस रकम का दसवां हिस्सा (1/10th) भी नहीं कमाती हैं। उन्होंने मजाक में यहां तक कहा कि जो कपड़े वह इंटरव्यू में पहनती हैं, वे भी रेंट (किराए) पर लिए होते हैं और जिस दिन वह 10 करोड़ रुपये कमा लेंगी, उस दिन वह रिटायर हो जाएंगी।
अपूर्वा मखीजा की संपत्ति का अधिकारिक डेटा तो नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी एक महीने की कमाई से 5-6 लाख रुपये हो गई। अपूर्वा मखीजा की कमाई का सोर्स ब्रांड एंडोर्समेंट और कोलैबोरेशन, यूट्यूब और सोशल मीडिया मोनेटाइजेशन और रियलिटी शो और इवेंट्स हैं।
अपूर्वा मखीजा इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बड़े ब्रांड्स नेटफ्लिक्स, स्पॉटीफाई के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करके अच्छी कमाई करती हैं। उनके वीडियो और रील्स पर आने वाले व्यूज और विज्ञापनों के जरिए रेगुलर इनकम होती है। उन्होंने करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) और समय रैना के शो में हिस्सा लिया, जिससे उनके रेवेन्यू सोर्स में और बढ़ोतरी हुई है।














Click it and Unblock the Notifications