Video: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में फंसा यात्री, दूर तक घसीटता रहा, RPF जवान की बहादुरी ने बचाई जान

मौत कब और किसे अपनी आगोश में ले ले किसी को पता नहीं होता है। लेकिन इस बीच अगर किसी की जान कोई बचा लेता है तो वो सच में किसी देवदूत से कम नहीं।

नई दिल्ली, 20 जून : मौत कब और किसे अपनी आगोश में ले ले किसी को पता नहीं होता है। लेकिन इस बीच अगर किसी की जान कोई बचा लेता है तो वो सच में किसी देवदूत से कम नहीं। ऐसे ही एक मामला छत्तीसगढ़ के भाटापारा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।

RPF की बहादुरी ने बचाई यात्री की जान

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपाही रूपक कुमार स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। लेकिन वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में फंस गए। और दूर तक घसीटता चला गया।

आरपीएफ ने सही मौके पर बचाई जान

ड्यूटी पर तैनात सिपाही रूपक कुमार की नजर उस यात्री पर पड़ी। देखते ही देखते उन्हें बचाने के लिए सिपाही ने दौड़ लगा दी। काफी दूर तक दौड़ने और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने उस यात्री की जान बचा ली। यह घटना 18 जून की है।

घटना सीसीटीवी में कैद

अगर सिपाही जरा सी भी देर करते तो शायद उस यात्री की जान नहीं बचती। सही समय पर देवदूत बनकर पहुंचे सिपाही रूपक ने यात्री की जान बचा ली। यह सारी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हर कोई सिपाही की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+